नरसिंह तांती सपरिवार बैठा भूख हड़ताल पर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : जमीन पर जोत-बाग करने से रोकने एवं पुलिस द्वारा सहयोग नहीं करने के विरोध में धरहरा मानगढ़ निवासी नरसिंह तांती अपने परिवार के साथ बुधवार को समाहरणालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठा. भूख हड़ताल पर उनके साथ उनकी पत्नी कुमारी पूनम, 11 वर्षीय बेटी शिवानी, 9 वर्षीय रागनी भी बैठी हुई थी. […]
विज्ञापन
मुंगेर : जमीन पर जोत-बाग करने से रोकने एवं पुलिस द्वारा सहयोग नहीं करने के विरोध में धरहरा मानगढ़ निवासी नरसिंह तांती अपने परिवार के साथ बुधवार को समाहरणालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठा. भूख हड़ताल पर उनके साथ उनकी पत्नी कुमारी पूनम, 11 वर्षीय बेटी शिवानी, 9 वर्षीय रागनी भी बैठी हुई थी. लगभग तीन घंटे बाद एसडीओ डॉ कुंदन कुमार के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म किया गया.
नरसिंह तांती ने कहा कि मैंने पत्नी के नाम पर 5 बीघा 1 कट्ठा 10 धूर जमीन खरीदा है. जिस पर राजकिशोर वैश्य एक टाइटिल सूट न्यायालय में लाया. जिसमें निषेधाज्ञा आवेदन भी दाखिल किया, जो खारिज हो गया. मेरे जमीन पर न्यायालय से किसी भी प्रकार का कोई रोक नहीं है. बावजूद राजकिशोर वैश्य दिक्कत पहुंचाता है और मारपीट करता है.
समस्या को लेकर धरहरा थाना गया था लेकिन मेरा कुछ भी सुना नहीं गया. मेरे जमीन पर नवल यादव जोत आवाद करते हैं. जिसे धरहरा थाना के एएसआइ असलम खां द्वारा नवल यादव को धमकी दिया गया कि जमीन पर गया तो केश करके जेल भेज देंगे. थानाध्यक्ष ने मुझे भी खेत पर जाने से मना किया और कहा कि झगड़ा होगा तो जेल भेज देंगे.
अंचलाधिकारी को भी जानकारी दी लेकिन कोई नहीं सून रहा है. डीएम व एसपी को भी आवेदन देकर जमीन की बुआई की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसके कारण परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा. भूख हड़ताल स्थल पर एसडीओ ने पहुंच कर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










