हर मौसम में रहती है बेचैनी

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर शहर के मध्य स्थित बेटवन बाजार अड़गरा में पिछले पांच दशक से रहने वाले महादलितों को सामान्य नागरिक सुविधा उपलब्ध नहीं है. रहने के लिए मिट्टी व ईंट के दीवार पर प्लास्टिक व डिस्को चटाई की व्यवस्था है तो पीने के लिए जो चापाकल लगाये गये हैं उससे गंदा पानी निकलता है. […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर शहर के मध्य स्थित बेटवन बाजार अड़गरा में पिछले पांच दशक से रहने वाले महादलितों को सामान्य नागरिक सुविधा उपलब्ध नहीं है. रहने के लिए मिट्टी व ईंट के दीवार पर प्लास्टिक व डिस्को चटाई की व्यवस्था है तो पीने के लिए जो चापाकल लगाये गये हैं उससे गंदा पानी निकलता है. यूं तो समरसेबल लगा प्याऊ की व्यवस्था की गयी है. किंतु जल निकासी नहीं होने से पूरा क्षेत्र पानी व गंदगी से तर-बतर रहता है.

मुंगेर शहर के महापौर कुमकुम देवी के मुहल्ले में स्थित इन महादलितों को आजादी के बाद अबतक विकास का लाभ नहीं मिल पा रहा. आजादी के बाद टाटा कंपनी द्वारा समाज के अंतिम तबके के गरीब एवं नि:सहाय लोगों के लिए यहां भूमि व आवास की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन इसका रखरखाव सही ढंग से नहीं हुआ और अब यह झुग्गी-झोपड़ी का शक्ल धारण कर चुका है. बदहाली यह है कि सरकार भले ही महादलितों के लिए घोषणा पर घोषणाएं कर रही हो लेकिन राशन-किरासन का लाभ भी बहुतों को नहीं मिल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन