सात दिवसीय संतमत का 12 वां ध्यान साधना शिविर आरंभ

Updated:
विज्ञापन

सात दिवसीय संतमत का 12 वां ध्यान साधना शिविर आरंभ फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : सत्संग में उपस्थित सत्संगी प्रतिनिधि : जमालपुर —————डीडी तुलसी भवन गुरु निवास में बुधवार को संतमत सत्संग का सात दिवसीय 12 वां ध्यान साधना का वार्षिक शिविर आरंभ हो गया. उद्घाटन डीडी तुलसी के पौत्र विवेक तुलसी तथा स्वामी […]

विज्ञापन

सात दिवसीय संतमत का 12 वां ध्यान साधना शिविर आरंभ फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : सत्संग में उपस्थित सत्संगी प्रतिनिधि : जमालपुर —————डीडी तुलसी भवन गुरु निवास में बुधवार को संतमत सत्संग का सात दिवसीय 12 वां ध्यान साधना का वार्षिक शिविर आरंभ हो गया. उद्घाटन डीडी तुलसी के पौत्र विवेक तुलसी तथा स्वामी नरेंद्र बाबा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर लगभग सौ सत्संगियों ने मानस जप, मानस ध्यान तथा नादानुसंधान की साधना की.स्वामी नरेंद्र बाबा ने प्रवचन करते हुए कहा कि शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर में चित्त को लगाना ही नियम कहते हैं. जिनका पालन साधकों के लिए अत्यावश्यक है. स्थूल, सूक्ष्म, कारण, महाकारण और कैवल्य संपूर्ण सृष्टि पांच मंडल हैं. मानस जप तथा मानस ध्यान स्थूल सगुण रूप उपासना है. सच्चे गुरु के मिलने पर ही साधक का परम कल्याण संभव है. उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक विद्या सिखाने वाले गुरु से बढ़ कर उपकारी कोई अन्य दूसरा नहीं हो सकता. संचालन करते हुए सचिव शिव नारायण मंडल ने कहा कि डीडी तुलसी भवन गुरु निवास के रूप से विख्यात रहा है. क्योंकि इस स्थान पर सदगुरु महर्षि मेंहीं दास जी परमहंस के कई बार चरण पड़ चुके हैं. अपने जीवन काल में वे प्रतिवर्ष इसी भवन में साधना और सत्संग किया करते थे. मौके पर परमानंद मंडल, राजेंद्र साह, सर्वेश्वर कुमार, प्रताप मंडल, मदन लाल, राजन कुमार चौरसिया, विंदेश्वरी पासवान, जगदीश पंडित सहित कई दर्जन श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन