मोटर साइकिल चोर कारतूस के साथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोटर साइकिल चोर कारतूस के साथ गिरफ्तार शाहकुंड से मोटर साइकिल चोरी कर आ रहा था चोर फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : गिरफ्तार चोर के साथ पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि : तारापुर —————सोमवार की रात तारपुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक मोटर साइकिल चोर को पकड़ा. जिसके पास से चार जिंदा कारतूस एवं […]

विज्ञापन

मोटर साइकिल चोर कारतूस के साथ गिरफ्तार शाहकुंड से मोटर साइकिल चोरी कर आ रहा था चोर फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : गिरफ्तार चोर के साथ पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि : तारापुर —————सोमवार की रात तारपुर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक मोटर साइकिल चोर को पकड़ा. जिसके पास से चार जिंदा कारतूस एवं चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी. गिरफ्तार चोर धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह का रहने वाला अमित कुमार बताया जाता है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टीएन विश्वास ने बताया कि सोमवार को तारापुर थाना के एसआइ बीबी सिंह जवानों के साथ रात्रि गश्ती पर थे. इसी दौरान लखनपुर लाइन होटल के समीप एक युवक पुलिस जीप को देखते हुए भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर युवक को पकड़ा. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से बीआर 10 ई /6309 नंबर की डिस्कवर मोटरसाइकिल एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक ने अपना नाम अमित कुमार एवं घर धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह बताया. उसने यह भी बताया कि सोमवार की शाम वह शाहकुंड पचरूखी निवासी पंचायत समिति सदस्य सह राजद दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार दास की मोटर साइकिल चोरी कर भाग रहा था. लाइन होटल पर खड़ा हुआ तो पुलिस को देखा. मुझे लगा कि पुलिस को पता चल गया और मैं भागने लगा. पुलिस उससे हाल के दिनों में हुए मोटर साइकिल चोरी की घटना के संबंध में भी उससे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन