13. मुंगेर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

13. मुंगेर की खबरें :- गरीबों के बीच कंबल वितरित मुंगेर. लायंस क्लब ऑफ मुंगेर वामा की ओर से रविवार को गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. लायंस क्लब ऑफ वामा के डॉ इंद्राणी ने बताया कि समर्पित सदस्यों के सहयोग से कोष इकट्ठा कर गरीबों के बीच कंबल का […]

विज्ञापन

13. मुंगेर की खबरें :- गरीबों के बीच कंबल वितरित मुंगेर. लायंस क्लब ऑफ मुंगेर वामा की ओर से रविवार को गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. लायंस क्लब ऑफ वामा के डॉ इंद्राणी ने बताया कि समर्पित सदस्यों के सहयोग से कोष इकट्ठा कर गरीबों के बीच कंबल का वितरण ठंड के मौके पर किया जा रहा है. मौके पर डॉ रुचिता प्रसाद, रवींद्र कौड़, गीता सिंह, सुनीता जैन, डॉ आशा अलका मुख्य रूप से मौजूद थे. ——————————- बैडमिंटन चैंपियनशिप का तिथि बढ़ा मुंगेर. चार दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 24 दिसंबर के बजाय अब 7 जनवरी से होगा. यह जानकारी मुंगेर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव वीरेंद्र भारती ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब आगामी 3 जनवरी 2016 तक नामांकन कराया जा सकेगा. इसमें 10 वर्ष, 13 वर्ष, 15 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष के प्रतिभागी भाग ले पायेंगे. शिक्षा अनुदेशकों की बैठक मुंगेर. मुंगेर जिला अनौपचारिक सह विशेष शिक्षा अनुदेशक संघ की एक बैठक रविवार को स्थानीय पोलो मैदान में हुई. उसकी अध्यक्षता अशोक मंडल ने की. बैठक में कहा गया कि उच्चतम न्यायालय ने 4 जनवरी 2016 को अनौपचारिक सह विशेष शिक्षा अनुदेशकों की सूची राज्य सरकार से मांगी है. अध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि सभी अनुदेशक इस सूची में अपने नामों का सत्यापन करा लें. बैठक में रामकृष्ण शर्मा, चंद्रदेव कुमार, माला देवी, रेणू देवी, प्रेमलता कुमारी, साजिदा बेगम मुख्य रूप से मौजूद थी. बरियारपुर-मननपुर के बीच बिछेगी रेल लाइन मुंगेर. जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बरियारपुर से लेकर किऊल-झाझा रेलखंड के मननपुर तक रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया अब शीघ्र प्रारंभ होगी. यह रेल लाइन हवेली खड़गपुर, लक्ष्मीपुर, बरहट होते हुए मननपुर तक जायेगी. राजद सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि 68 किलोमीटर नई रेल लाइन परियोजना का सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है और भू अधिग्रहण का कार्य अब प्रारंभ होगा. उन्होंने बताया कि 826 करोड़ की लागत से इस रेल परियोजना को स्वीकृति मिली है. राजद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, नरेश सिंह यादव, संजय पासवान, मंटू शर्मा, आदर्श कुमार राजा, शिशिर कुमार लालू, अरविंद यादव ने इसके लिए पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद को बधाई दी है. प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन मुंगेर. लक्ष्मीकांत सुरुचि देवी सेवा न्यास समिति द्वारा रविवार को मध्य विद्यालय मय में निर्धन एवं मेधावी बच्चों के बीच प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया. अरुण कुमार सांडिल, शंभु शरण चौधरी एवं पंकज कुमार सांडिल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुंगेर सदर एवं जमालपुर प्रखंड के 400 बच्चों ने भाग लिया. समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत चौधरी ने कहा कि परीक्षा फल का प्रकाश 10 जनवरी को होगा. कंबल वितरण आज मुंगेर. हिंद सोशल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से सोमवार को गुलजार पोखर साईबारा में कंबल वितरण का आयोजन किया गया है. जिसमें गरीब एवं नि:सहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल दिया जायेगा. यह जानकारी ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मो. शकील राइन ने दी. कपिल व्याख्यान माला आज मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आचार्य कपिल की जयंती पर सोमवार को आचार्य कपिल व्याख्यान माला का आयोजन किया गया है. स्थानीय श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय के सभागार में आयोजित इस व्याख्यान माला का विषय ” भारतीय संस्कृति पर वैश्वीकरण का प्रभाव ” है. यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुचित नारायण प्रसाद ने दी.महिला के साथ छेड़खानी का आरोप मुंगेर. शहर के कासिम बाजार थाना अंतर्गत चंदनबाग में रविवार को एक महिला के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना हुई. घटना के संदर्भ में कासिम बाजार थाना में लिखित शिकायत की गयी है. जिसमें प्रभात शंकर पोद्दार को आरोपित किया गया है. बताया जाता है कि शशिशंकर की पत्नी लता कुमारी के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन