सदर अस्पताल : 3858 प्रसव में हुआ मात्र 28 सिजेरियन

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल : 3858 प्रसव में हुआ मात्र 28 सिजेरियन कुल प्रसव का एक प्रतिशत भी नहीं हो पाया है सिजेरियन प्रसव सिजेरियन का मामला आते ही रोगी को कर दिया जाता है रेफर फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : प्रसव वार्ड प्रतिनिधि, मुंगेर सदर अस्पताल में प्रसव के लिए 24 घंटे की सुविधा देने […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल : 3858 प्रसव में हुआ मात्र 28 सिजेरियन कुल प्रसव का एक प्रतिशत भी नहीं हो पाया है सिजेरियन प्रसव सिजेरियन का मामला आते ही रोगी को कर दिया जाता है रेफर फोटो संख्या : 5फोटो कैप्सन : प्रसव वार्ड प्रतिनिधि, मुंगेर सदर अस्पताल में प्रसव के लिए 24 घंटे की सुविधा देने के बावजूद भी गर्भवती महिलाओं को बेहतर सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. यहां सामान्य प्रसव के अलावे सिजेरियन प्रसव की भी व्यवस्था है. किंतु सिजेरियन का मामला देखते ही मरीजों को रेफर कर दिया जाता है. जबकि सिजेरियन प्रसव कराने वाले चिकित्सक की कमी नहीं है. हाल यह है कि चालू वित्तीय वर्ष में कुल प्रसव का एक प्रतिशत भी सिजेरियन प्रसव नहीं हो पाया है.8 महीने में मात्र 28 सिजेरियनचालू वित्तीय वर्ष 2015-16 में सदर अस्पताल में अप्रैल से नवंबर तक कुल 3858 प्रसव हुए हैं. इसमें मात्र 28 महिलाओं का ही सिजेरियन प्रसव कराया गया है जो कुल प्रसव का 0.72 प्रतिशत है. अस्पताल के चिकित्सकों व पदाधिकारियों की उदासीनता को इस आंकड़े से बखूबी समझा जा सकता है. आठ महीने में अबतक एक प्रतिशत भी सिजेरियन प्रसव नहीं हो पाया है. जबकि निजी क्लिनिकों में प्रति माह सैकड़ों सिजेरियन प्रसव हो रहे हैं. चालू वित्तीय वर्ष में प्रसव के आंकड़ेमहीना सिजेरियन सामान्यअप्रैल 2 279मई 4 345जून 4 352जुलाई 5 566अगस्त 4 593सितंबर 4 591अक्टूबर 2 591नवंबर 3 513कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षकअस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जो भी प्रसव सिजेरियन के लायक रहता है, उसे सिजेरियन करवाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन