प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत महाकवि रहीम की जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित. प्रतिनिधि, मुंगेर महाकवि रहीम की जयंती पर रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा चार विद्यालयों में रहीम के लिखे दोहे की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को गुरुवार को मध्य विद्यालय छोटी केलाबाड़ी […]
प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत महाकवि रहीम की जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित. प्रतिनिधि, मुंगेर महाकवि रहीम की जयंती पर रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी द्वारा चार विद्यालयों में रहीम के लिखे दोहे की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को गुरुवार को मध्य विद्यालय छोटी केलाबाड़ी में समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया. विदित हो कि मध्य विद्यालय छोटी केलाबाड़ी, मध्य विद्यालय गुलजार पोखर, मध्य विद्यालय लल्लू पोखर एवं मध्य विद्यालय मकससपुर में दो दिनों तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निर्णायक मंडली द्वारा जारी किये गये सूची में कन्या मध्य विद्यालय मकसुसपुर की पल्लवी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि मध्य विद्यालय गुलजार पोखर की प्रीति कुमारी द्वितीय, मध्य विद्यालय छोटो केलाबाड़ी की अतिया रहमान तृतीय एवं कन्या मध्य विद्यालय लल्लू पोखर की मुस्कान कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. जिसे संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया. सुप्रिया कुमारी, नंदनी कुमारी, राकेश कुमार, सुनिधि कुमारी, राविया प्रवीण, रिमझीम कुमारी, स्मृति कुमारी एवं प्रियम कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. रोटरी क्लब के अध्यक्ष शिव कुमार रुंगठा ने कहा कि रहीम हिंदी साहित्य के महाकवि थे, जो मुस्लिम धर्म के अनुयायी होते हुए भी कृष्ण भक्ति का एक मिसाल पेश किया. पूर्व सचिव कुमार सरोज सिंह ने कहा कि इनकी कविता आज भी दिल को छुती है. इस मौके पर प्राचार्य विभूति शुक्ला, प्रदीप कुमार, कैलाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










