संत जोसफ चर्च में गरीब बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
जमालपुर : संत जोसफ चर्च इस्ट कॉलोनी में रविवार को गरीब बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पल्ली के फादर नंदू के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक जॉर्ज केए ने किया. संचालन संत माइकल्स हाई स्कूल के प्राचार्य चंदन माइकल ने किया. उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों […]
जमालपुर : संत जोसफ चर्च इस्ट कॉलोनी में रविवार को गरीब बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पल्ली के फादर नंदू के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक जॉर्ज केए ने किया. संचालन संत माइकल्स हाई स्कूल के प्राचार्य चंदन माइकल ने किया.
उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता की परंपरा पूर्व के पल्ली फादर मार्टिन आनंद द्वारा किया गया था. ऐसे आयोजन के माध्यम से जहां गरीबी में छिपी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है वहीं सफल प्रतिभागी उपहार पाकर उत्साहित होते हैं और खेल के प्रति अपने समर्पण भाव को भी मजबूत कर पाते हैं. फादर ने बताया कि कार्यक्रम क्रिसमस को लेकर किया जाता है. प्रतियोगिता में लगभग सवा सौ बच्चों ने भाग लिया.
जिन्हें बारह अलग अलग ग्रुप में बांटा गया था. संगीत पर ‘ नन्हें बालकों के संग शरण हो के पायेंगे ‘ प्रार्थना के बाद मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता की घोषणा की गई. प्रतियोगिता में टॉफी रेस, बैलेंसिंग द बुक रेस, स्टेपिंग स्टोन, पार्टनर रेस, पहिया रेस तथा बैक रेस जैसे बच्चों को लुभाने वाली स्पर्द्धा शामिल किये गये थे. जिसमें कृष्णा, जितेंद्र, राज, नितिशा, सरिता, शिवानी, सुमित, राहुल, सन्नी, वर्षा, नेहा, निशा, राखी, नीतीश, सुनील, कोमल तथा सोनल ने प्रथम स्थान पाया.
पार्टनर दौड़ में सनम व मुन्नी, ललिता व सोनाली तथा करीना व खुशी की जोड़ी ने बाजी मारी. कार्यक्रम को सफल बनाने में फादर जोआकिम, विलियम सुरीन, ऑगस्टीना, सिस्टर मीरा, एमिल्दा पारा, निशाुत, निशी, किरण, कुलदीप, प्रभा, निर्मला, मनोज, चार्ल्स सैंड व पीटर का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










