रहमानी फाउंडेशन में 9 दिसंबर को लगेगा लेंस प्रत्यारोपण शिविर
मुंगेर : रहमानी फाउंडेशन अंतर्गत हेल्थ केयर के तत्वावधान में आगामी 9 दिसंबर से लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस संदर्भ में हेल्थ केयर समिति की बैठक रविवार को हुई. हेल्थ केयर के मो. आरिफ रहमानी ने कहा कि जिला अंधापन निवारण समिति के मार्गदर्शन के आलोक में इस वर्ष भी लेंस प्रत्यारोपण […]
मुंगेर : रहमानी फाउंडेशन अंतर्गत हेल्थ केयर के तत्वावधान में आगामी 9 दिसंबर से लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस संदर्भ में हेल्थ केयर समिति की बैठक रविवार को हुई. हेल्थ केयर के मो. आरिफ रहमानी ने कहा कि जिला अंधापन निवारण समिति के मार्गदर्शन के आलोक में इस वर्ष भी लेंस प्रत्यारोपण के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा.
जिले में हेल्थ केयर एक मात्र संस्था है जो वर्ष 1999 से आंखों का मुफ्त ऑपरेशन करते आ रहा है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए नेत्र रोगियों का पंजीयन कार्य आरंभ कर दिया गया है.
ऑपरेशन देश के मशहूर नेत्र सर्जन डॉ मृत्युंजय कुमार एवं उनके टीम द्वारा किया जायेगा. ऑपरेशन के दौरान मरीजों के सुविधा का पूरा ख्याल रखा जायेगा. मौके पर वशीम कमर, शकील सिद्दीकी, मो. मुसीर उद्दीन, जावेद, जावेद अख्तर, अबुरेहान सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










