जयंती पर याद किये गये भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद
जयंती पर याद किये गये भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रतिनिधि, मुंगेर भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती गुरुवार को विभिन्न संस्थाओं द्वारा मनायी गयी. राजेंद्र बाबू चौक पर जहां उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. वहीं दूसरे जगहों पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन […]
जयंती पर याद किये गये भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रतिनिधि, मुंगेर भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती गुरुवार को विभिन्न संस्थाओं द्वारा मनायी गयी. राजेंद्र बाबू चौक पर जहां उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. वहीं दूसरे जगहों पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. बेकापुर स्थित राजेंद्र बाबू चौक को भव्य तरीके से सजाया गया. जहां लोगों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. अखिल भारतीय साहित्य परिषद के बैनर तले डॉ जाकिर हुसैन संस्थान में छात्र-छात्राओं ने डॉ प्रसाद की जयंती मनायी. परिषद के संरक्षक मधुसूदन आत्मीय ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे. मुंगेर के आरडी एंड डीजे कॉलेज के अस्थायी मंच पर जब राजेंद्र बाबू को देखा तो वे वर्तमान नेताओं की छवि से अलग पूर्ण मानव लगे थे. वे एक ऐसे विद्वान हुए जिन्हें संविधान कंठस्थ था. मौके पर निशिकांत राय, विमल कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, आलोक कुमार झा, शुभम, विक्रम, कोमल, निधि सहित अन्य मौजूद थे. बड़ी मिर्जापुर शांति नगर में देशरत्न डॉ रजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया. उसकी अध्यक्षता जमुना लाल श्रीवास्तव ने की. वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन से हमलोगों को सीख लेने की जरूरत है. मौके पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया और पौधरोपण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया. मौके पर अखिलेश सिन्हा, मनोज सहाय, कविंद्र नाथ वर्मा, रूबी सिन्हा, संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










