पटना सिटी में छठे मुहर्रम पर निकला अलम का जुलूस, शिया समुदाय ने आयोजित की मजलिस
मुहर्रम पर निकाला अलम का जुलूस
Patna News: पटना सिटी में छठे मुहर्रम पर निकला अलम का जुलूस, शिया समुदाय ने आयोजित की मजलिस…पटना सिटी में मुहर्रम की छठी तारीख पर सोमवार को शिया समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 अंसारों की शहादत की याद में अलम का जुलूस निकाला. नौजर कटरा कल्बे अली खां के यहां से निकला यह जुलूस विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए नौजर कटरा इमामबाड़ा पहुंचा.
Patna News: छठे मुहर्रम के मौके पर शिया समुदाय की ओर से निकाला गया अलम का जुलूस नौजर कटरा कल्बे अली खां के यहां से शुरू हुआ. जुलूस में बड़ी संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए. जुलूस आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए नौजर कटरा इमामबाड़ा पहुंचा. इसके बाद वहां मजलिस का आयोजन किया गया.
अंजुमनों ने की नौहाखानी और सीनाजनी
मजलिस में जीनत ए अजा, दस्ते ए सज्जादिया, अंजुमन ए हुसैनिया, अंजुमन ए अब्बासिया, अंजुमन ए पंजेतनी और अंजुमन ए हैदरी समेत कई अंजुमनों ने हिस्सा लिया. इस दौरान अंजुमनों के सदस्यों ने नौहाखानी और सीनाजनी कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया.
सातवीं मुहर्रम पर भी निकलेगा अलम और मेहंदी का जुलूस
सातवीं मुहर्रम पर गुलजारबाग इमामबंदी वक्फ स्टेट से अलम का जुलूस निकाला जाएगा. वहीं शाम को खाजेकलां संगी दलान स्थित मेहंदी अली खान साहब की इमामबाड़ा वक्फ स्टेट से मेहंदी का जुलूस निकलेगा. यह जुलूस नवाब बहादुर रोड तक पहुंचेगा.
आठवीं से दसवीं मुहर्रम तक जारी रहेगा मातमी जुलूस
दरगाह बाबूल हवाइच चमडोरिया के सचिव शाह जौहर इमाम जौनी और सरबर इमाम ने बताया कि आठवीं मुहर्रम पर चमडोरिया इमामबाड़ा से अलम का जुलूस निकलेगा. यह जुलूस नवाब बहादुर रोड तक जाएगा. मातमी जुलूस का सिलसिला दसवीं मुहर्रम तक जारी रहेगा.
सातवीं मुहर्रम पर सिपहर और ताजियों को बैठाया जाएगा. वहीं दसवीं मुहर्रम को सिपहर और ताजियों का पहलाम किया जाएगा. इसके लिए शहर के विभिन्न इमामबाड़ों में तैयारियां पूरी की जा रही हैं.
अशरा की मजलिस में हुई तकरीर
मुहर्रम की पहली तारीख से चल रही अशरा की मजलिस सोमवार को भी जारी रही. खाजेकलां संगी दलान स्थित मेहंदी अली खान साहब की इमामबाड़ा वक्फ स्टेट, नौजर कटरा स्थित इमामबाड़ा, नवाब बहादुर रोड स्थित गालिब इमाम साहिब इमामबाड़ा और अन्य स्थानों पर मजलिस का आयोजन हुआ.
इन मजलिसों में मौलाना सैय्यद अमानत हुसैन, मौलाना सैय्यद मुफ्फर रजा, मौलाना शब्बीर मेहंदी और लखनऊ से आए मौलाना आबीस जरवली समेत कई धर्मगुरुओं ने तकरीर की. मजलिस का सिलसिला नवमी मुहर्रम तक जारी रहेगा.
मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
मुहर्रम के पहलाम के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. एसडीओ सत्यम सहाय की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा होगी.
एसडीओ ने बताया कि सुल्तानगंज स्थित पहलाम स्थल दरगाह कर्बला में प्रशासनिक तैयारियों के बीच शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर पहलाम संपन्न होगा.
ALSO READ:दहेज-मुक्त विवाह का महाकुंभ, 51 जोड़े बने जीवनसाथी, वैदिक मंत्रों से गूंजा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










