अब होगा पटना का हर गांव रौशन, पंचायतों में लगेंगी 13 हजार से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के ग्रामीण इलाकों की गलियों को रोशन करने के लिए मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत बड़ा कदम उठाया गया है. जिले की पंचायतों में बची हुई 13 हजार से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. इस योजना से गांवों में रात के समय आवागमन आसान होगा और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी.

विज्ञापन

पटना से प्रमोद झा की रिपोर्ट
Patna News:
मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत जिले की सभी पंचायतों में सोलर लाइट लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है. पंचायतों के वार्डों में बची हुई सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की जिम्मेदारी केएलके वेंचर एजेंसी को सौंपी गई है. एजेंसी लाइट लगाने के साथ-साथ अगले पांच वर्षों तक उसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाएगी.

41.74 करोड़ रुपये होंगे खर्च

सूत्रों के अनुसार पंचायतों में शेष सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने पर करीब 41.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह राशि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर रोशनी और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से खर्च की जा रही है.

जिले की 309 पंचायतों में लगनी हैं लाइटें

जिले की सभी 309 पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में 10-10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जिले में कुल 44,560 सोलर लाइट लगनी हैं.

30 हजार से अधिक सोलर लाइट लगाने का काम पूरा

योजना के तहत अब तक 30,873 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है. जबकि 13,687 सोलर स्ट्रीट लाइट अभी लगनी बाकी हैं. शेष लाइटों की स्थापना का कार्य अब तेजी से कराया जा रहा है ताकि सभी पंचायतों को इसका लाभ मिल सके.

एजेंसी करेगी पांच वर्षों तक मेंटेनेंस

नए आदेश के अनुसार जिस एजेंसी को सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य सौंपा गया है, वही एजेंसी अगले पांच वर्षों तक उनका रखरखाव भी करेगी. इससे खराब होने वाली लाइटों की मरम्मत और नियमित देखभाल में आसानी होगी.

पहले लगी सोलर लाइटों का भी होगा रखरखाव

जिले में पहले चरण में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइटों का मेंटेनेंस भी संबंधित एजेंसियों द्वारा किया जाएगा. पहले चार अलग-अलग एजेंसियों ने पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया था. अब वे एजेंसियां अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएंगी.

ग्रामीण विकास और सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा. साथ ही बिजली पर निर्भरता कम होगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा. इससे गांवों के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी.

ALSO READ: दहेज-मुक्त विवाह का महाकुंभ, 51 जोड़े बने जीवनसाथी, वैदिक मंत्रों से गूंजा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन