बिहार राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन जमालपुर में होगा

Updated:
विज्ञापन

बिहार राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन जमालपुर में होगा मुंगेर टीम का सलेक्शन 06 दिसंबर कोफोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : पत्रकारों को जानकारी देते जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अधिकारी प्रतिनिधि : जमालपुर —————–बिहार राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 19 दिसंबर को जमालपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (जेएसए) के मैदान में होगा. इसमें प्रदेश […]

विज्ञापन

बिहार राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन जमालपुर में होगा मुंगेर टीम का सलेक्शन 06 दिसंबर कोफोटो संख्या : 17फोटो कैप्सन : पत्रकारों को जानकारी देते जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अधिकारी प्रतिनिधि : जमालपुर —————–बिहार राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 19 दिसंबर को जमालपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (जेएसए) के मैदान में होगा. इसमें प्रदेश के तीस जिलों के लगभग पांच सौ प्रतिभागी शामिल होंगे. इस बात की जानकारी मुंगेर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव तथा राष्ट्रीय एथलीट राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को जेएसए के मैदान में पत्रकारों को दी.उन्होंने बताया कि जमालपुर में आयोजित चैंपियनशिप से ही राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में शामिल होने वाली बिहार प्रदेश टीम का चयन किया जायेगा. राष्ट्रीय चैंपियनशिप आगामी 10 जनवरी 2016 को महाराष्ट्र के पूना में आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे. पुरुष वर्ग को बारह किलोमीटर दौड़ में शामिल होना होगा. जबकि महिला वर्ग को आठ किलोमीटर दौड़ना होगा. अंडर 20 के बालक को आठ तथा बालिका को छह किलोमीटर की दूरी तय करना होगा. इसी प्रकार अंडर 18 बालक वर्ग को छह किलोमीटर तथा बालिका वर्ग को चार किलोमीटर जबकि अंडर 16 बालक वर्ग को पांच किलोमीटर व बालिका को तीन किलोमीटर की दौड़ जेएसए ग्राउंड में ही पूरा करना होगा. उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में शामिल होने वाले एथलीटों का चयन आगामी छह दिसंबर को प्रात: नौ बजे से जेएसए के मैदान में किया जायेगा. जिसमें उनके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, वरुण कुमार ब्रह्मचारी, सुबोध कुमार तथा मनोज कुमार शामिल होंगे. मौके पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन