आग से झुलसी विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आग से झुलसी विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार पिता के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी, लगाया प्रताडि़त करने का आरोप प्रतिनिधि, मुंगेरजमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार खलासी मोहल्ला निवासी छोटू कुमार साव की पत्नी प्रतिमा देवी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिसे पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

आग से झुलसी विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार पिता के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी, लगाया प्रताडि़त करने का आरोप प्रतिनिधि, मुंगेरजमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार खलासी मोहल्ला निवासी छोटू कुमार साव की पत्नी प्रतिमा देवी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिसे पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल भेजा गया. महिला के पिता अनिल कुमार साव के बयान पर छोटू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. विदित हो कि मंगलवार को प्रतिमा देवी ने अपने उपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. भागलपुर जाने के क्रम में ही महिला ने दम तोड़ दिया. जिसे पुन: वापस जमालपुर लाया गया. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद प्रतिमा के पिता अनिल कुमार साव बिहार सरीफ से जमालपुर पहुंचे. उनके बयान पर छोटू के विरुद्ध प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बता कि प्रतिमा को संतान नहीं होने के कारण परिवार वालों द्वारा हमेशा ताना देकर उन्हें प्रताडि़त किया जाता था. जिसके कारण उन्होंने तंग आ कर मंगलवार को आत्महत्या के नियत से स्वयं को आग के हवाले कर दिया. फिलहाल जमालपुर पुलिस ने छोटू को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन