7258 वादों में 6292 नोटिस निर्गत, अधिक से अधिक मामलों के निबटारे पर जोर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक एडीआर भवन में बुधवार को हुई.
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर अधिवक्ताओं की बैठक
मुंगेर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक एडीआर भवन में बुधवार को हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष आलोक गुप्ता तथा संचालन प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार ने किया.बैठक में बताया गया कि नौ मई पूर्वाह्न 10:30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं और अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इस बार न्यायालय में लंबित कुल 7258 वादों में से 6292 मामलों में नोटिस निर्गत कर दिये गये है, ताकि पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और मामलों का त्वरित निपटारा हो. बैठक में अधिवक्ताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने मुवक्किलों को लोक अदालत में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, जिससे आपसी सहमति से विवादों का समाधान हो सके. अधिवक्ताओं ने भी सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोक अदालत के माध्यम से सुलह के आधार पर मामलों का शीघ्र और सस्ता समाधान संभव है, जिससे न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा. बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित रंजन उपाध्याय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदिति गुप्ता सहित अधिवक्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










