हेडिंग : प्रशक्षिु डीएसपी को फोन पर दी धमकी

Updated:
विज्ञापन

हेडिंग : प्रशिक्षु डीएसपी को फोन पर दी धमकी-विधायक का आदमी बता कर दिया प्रशिक्षु डीएसपी को तबादले की धमकी-एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने दिया कार्रवाई का निर्देश प्रतिनिधि, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गैरा पहाड़ निवासी श्रीलाल मंडल को पुलिस ने गुरुवार की देर शाम अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस दल जब […]

विज्ञापन

हेडिंग : प्रशिक्षु डीएसपी को फोन पर दी धमकी-विधायक का आदमी बता कर दिया प्रशिक्षु डीएसपी को तबादले की धमकी-एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने दिया कार्रवाई का निर्देश प्रतिनिधि, मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गैरा पहाड़ निवासी श्रीलाल मंडल को पुलिस ने गुरुवार की देर शाम अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस दल जब थाना पहुंची, तो मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद के मोबाइल पर फोन आया और अपने को राजद विधायक का आदमी कह कर गिरफ्तार व्यक्ति को छोड़ने का दबाव देते हुए धमकी दी कि यदि बात नहीं मानी, तो 24 घंटे में तबादला करा दूंगा. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी को गुप्त सूचना मिली कि रामदीरी गैरा पहाड़ निवासी श्रीलाल मंडल बड़े पैमाने पर अवैध शराब का व्यवसाय करता है. तत्काल ही उसके घर पर छापेमारी कर पुलिस ने श्रीलाल मंडल को 70 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जब टीम उसे लेकर थाना पहुंची, तो थानाध्यक्ष के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने 8804286920 नंबर से फोन कर अपना नाम संजीव कुमार बताया. उसने कहा कि मैं विधायक का खास आदमी हूं. गिरफ्तार व्यक्ति को छोड़ दें, नहीं तो 24 घंटे में तबादला करा दूंगा. कहते हैं एसपी विधायक का आदमी कह कर फोन करनेवाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है. उसके खिलाफ स्टेशन डायरी कर कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. वरुण कुमार सिन्हा, एसपी————— विधायक ने झाड़ा पल्ला गलत कार्य करनेवाले किसी भी व्यक्ति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, जिसने भी मेरे नाम का सहारा लेकर इस तरह की हरकत की है. उस पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करें.विजय कुमार विजय, विधायक (राजद), मुंगेर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन