भटक कर गांव पहुंची नील गाय
भटक कर गांव पहुंची नील गाय संग्रामपुर . शुक्रवार की सुबह प्रखंड के समदा गांव में जंगल से भटक कर दो नील गायें आ गयी. जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर उसे गांव में ही बांध दिया. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग खड़गपुर को दी गयी. वन पाल शंकर मिश्रा ने गार्ड के साथ समदा […]
भटक कर गांव पहुंची नील गाय संग्रामपुर . शुक्रवार की सुबह प्रखंड के समदा गांव में जंगल से भटक कर दो नील गायें आ गयी. जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर उसे गांव में ही बांध दिया. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग खड़गपुर को दी गयी. वन पाल शंकर मिश्रा ने गार्ड के साथ समदा गांव पहुंच कर नील गाय को अपने कब्जे में ले लिया और गाय को सुरक्षित बीच जंगल में छोड़ दिया गया. —————————-घोषणा का स्वागत संग्रामपुर : जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह ने 1 अप्रैल से राज्य में पूर्ण शराब बंदी के मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह घोषणा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साबित कर दिया कि जनता की बेहतरी के लिए वे हर कदम उठाने को तैयार है. शिक्षा में बिहार आगे बढ़ा और अब शराब पर प्रतिबंध से समाज से एक बहुत बड़े कोढ़ का अंत होगा. जदयू नेता ठाकुर अनुरंजन सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मुख्यमंत्री ने अपना वायदा पूरा कर दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










