नियुक्ति की मांग को लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु का पुतला फूंका
जमालपुर : आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु का पुतला दहन किया. जुबली वेल चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के सचिव चंदन पासवान ने किया. उन्होंने कहा कि आइसीएफ में अप्रेंटिश शिप कर लेने के बाद विगत कई वर्षों से […]
जमालपुर : आइसीएफ अप्रेंटिश वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु का पुतला दहन किया. जुबली वेल चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के सचिव चंदन पासवान ने किया. उन्होंने कहा कि आइसीएफ में अप्रेंटिश शिप कर लेने के बाद विगत कई वर्षों से केंद्र सरकार प्रशिक्षित लोगों को अब तक नियुक्ति नहीं दी है.
इसके कारण ऐसे लोगों में असंतोष बना हुआ है. कहा कि उनकी पांच सूत्री मांग है जिनमें अप्रेंटिश शिप कोर्स पूरा कर लिये प्रशिक्षितों को अविलंब नियुक्ति देने, रेलवे का निजीकरण बंद करने, रेलवे अप्रेंटिश में लोकल नियोजनालय में निबंधन की अनिवार्यता को समाप्त करना तथा किसी भी कारण से रेलवे अप्रेंटिश कोर्स प्राप्त कर लेने वाले प्रशिक्षित को छह महीने के भीतर नियुक्ति नहीं देने की स्थिति में उन्हें प्रति माह सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग शामिल है.
इस बीच कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाये. मौके पर अजय चंद्र, भास्कर, रीतेश, चंद्र किशोर, रवि कुमार, सुमित, परवीन, अनिल तथा विक्रम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










