समझौते के आधार पर होगा मामलों का निबटारा : जिला जज

Updated:
विज्ञापन

समझौते के आधार पर होगा मामलों का निबटारा : जिला जज 12 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनफोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : प्रेस वार्ता को संबोधित करते जिला न्यायाधीश सुषमा सिन्हा प्रतिनिधि, मुंगेर ————आगामी 12 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. जिसमें समझौते के आधार पर […]

विज्ञापन

समझौते के आधार पर होगा मामलों का निबटारा : जिला जज 12 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनफोटो संख्या : 3फोटो कैप्सन : प्रेस वार्ता को संबोधित करते जिला न्यायाधीश सुषमा सिन्हा प्रतिनिधि, मुंगेर ————आगामी 12 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. जिसमें समझौते के आधार पर बिना खर्च के ही एक दिन में विभिन्न मामलों का निबटारा किया जायेगा. ये बातें जिला न्यायाधीश सुषमा सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान से कही.उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिंग, बीमा, वन अधिनियम, क्लेम, सुलह योग्य फौजदारी मुकदमा, दीवानी वाद, राजस्व वाद, मनरेगा, बिक्री कर, आय कर, सर्विस मैटर, पेंशन मामले, दाखिल-खारिज, वैवाहिक वाद, 498- ए भा.द.वि. सहित सभी छोटे-मोटे निजी वाद, भू-अर्जन वाद, प्री- लिटिंगेशन धारा 144 व 145 सहित मोटरयान दुर्घटना क्लेम, विद्युत वाद, श्रम वाद, 138 निगोशियेबल इंस्ट्रुमेंट एक्ट तथा सीआरपीसी से संबंधित वैसे वाद जो पुलिस के समक्ष अनुसंधान के लिए लघु प्रकृति के सुलह योग्य वाद का निष्पादन किया जायेगा. वैसे लोग जिनका उक्त वादों से संबंधित मामला लंबित है, वे निर्धारित तिथि के पूर्व संबंधित पदाधिकारी व अदालत से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए इसके प्रचार प्रसार के संबंध में जिले के समस्त कार्यपालक अभियंता, पुलिस अधीक्षक एवं सभी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक भी किया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन