वार्षिक खेलकूद का अंतिम मुकाबला आज

Updated:
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद का अंतिम मुकाबला आज फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : अपनी प्रतिभा का परिचय देते बच्चे प्रतिनिधि, संग्रामपुर सेंट मेरी इंगलिश स्कूल संग्रामपुर के 5 वों वार्षिकोत्सव पर त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी बच्चों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता रेड, ब्लू, ग्रीन एवं येलो चार ग्रुप में बांट कर […]

विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद का अंतिम मुकाबला आज फोटो संख्या : 2फोटो कैप्सन : अपनी प्रतिभा का परिचय देते बच्चे प्रतिनिधि, संग्रामपुर सेंट मेरी इंगलिश स्कूल संग्रामपुर के 5 वों वार्षिकोत्सव पर त्रि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी बच्चों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता रेड, ब्लू, ग्रीन एवं येलो चार ग्रुप में बांट कर आयोजित की जा रही है. हर ग्रुप में प्रतिभागी अपने ग्रुप को चैंपियन बनाने के उद्देश्य से जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं. स्कूल के निदेशक के जींस एलोसियस एवं प्राचार्य होसमीन के जींस प्रतियोगिता को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने में अपनी पूरी दक्षता दिखा कर बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं. प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला शनिवार को होगा. इसके बाद विभिन्न ग्रुपों के बीच चैंपियन ग्रुप का चयन कर पुरस्कृत किया जायेगा. अभी तक की प्रतिस्पर्धाओं के परिणाम के आधार पर मार्च पास्ट में रेड ग्रुप पहला स्थान पर रहा. लांग जंप जूनियर ए गर्ल्स ग्रीन ग्रुप की आशा रानी प्रथम, सीनियर गर्ल्स लांग जंप में येलो ग्रुप की रिया कुमारी प्रथम, सीनियर ब्यॉज लांग जंप में ब्लू ग्रुप के मनीष सिंह प्रथम, सीनियर गर्ल्स 100 मीटर दौड़ में ब्लू ग्रुप की मनीषा कुमारी प्रथम, सीनियर शॉटपुट में ग्रीन ग्रुप के सौरभ कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने-अपने ग्रुप को शीर्ष स्थान दिलाने में सहयोग किया. ग्रुप चैंपियनशिप का फाइनल शनिवार को अंतिम दिन होगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सहयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन