एबीवीपी का डीजे कॉलेज इकाई भंग, बनी नयी कार्यकारिणी
एबीवीपी का डीजे कॉलेज इकाई भंग, बनी नयी कार्यकारिणी प्रतिनिधि , मुंगेर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिषेक कुमार बमबम ने आरडी एंड डीजे कॉलेज इकाई को भंग कर शुक्रवार को नयी कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की. जिसमें प्रखर राज को कॉलेज अध्यक्ष एवं सुमित कुमार को मंत्री बनाया गया. नये कमेटी […]
एबीवीपी का डीजे कॉलेज इकाई भंग, बनी नयी कार्यकारिणी प्रतिनिधि , मुंगेर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अभिषेक कुमार बमबम ने आरडी एंड डीजे कॉलेज इकाई को भंग कर शुक्रवार को नयी कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की. जिसमें प्रखर राज को कॉलेज अध्यक्ष एवं सुमित कुमार को मंत्री बनाया गया. नये कमेटी में रोहित राज, विकाश कुमार, सागर कुमार, अंकित भारती, अमन कुमार को कॉलेज उपाध्यक्ष, बमबम कुमार, सरफराज, उज्जवल कुमार, अमन आनंद, राज को सह मंत्री बनाया गया है. जबकि अंकित कुमार को कॉलेज कोषाध्यक्ष, राहुल राज, नितीन कुमार, सोनु कुमार, पीयुश कुमार, रंधीर कुमार, रवि कुमार, सोनू कुमार सिंह, निखील कुमार को कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये. वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व की सबसे बड़ा छात्र संगठन है और यह नई कमेटी छात्र हित में बेहतर काम करेंगी. नगर विस्तारक मानस कुमार ने कहा कि अभाविपी का कार्य क्षेत्र बहुत बड़ा है. यह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज हित और छात्र हित के लिए कार्य करती है. नगर मंत्री निलेंदु कुमार यादव ने कहा कि डीजे कॉलेज की नई कमिटी कॉलेज को सुदृढ़ बनाने एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करेगी. मौके पर आकाश कुमार, सन्नी कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक राज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










