12. मुंगेर की खबरें :-
12. मुंगेर की खबरें :- क्षतिग्रस्त बेंचों का कराया निर्माण मुंगेर. देव दीपावली के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी के तत्वावधान में सोझी घाट स्थित तीन सीमेंट से बने क्षतिग्रस्त बेंच का जीर्णोद्धार किया गया. संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार रूंगटा ने बताया कि प्रात: व संध्याकाल में लोग यहां घूमने आते हैं. […]
12. मुंगेर की खबरें :- क्षतिग्रस्त बेंचों का कराया निर्माण मुंगेर. देव दीपावली के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ मुंगेर सिटी के तत्वावधान में सोझी घाट स्थित तीन सीमेंट से बने क्षतिग्रस्त बेंच का जीर्णोद्धार किया गया. संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार रूंगटा ने बताया कि प्रात: व संध्याकाल में लोग यहां घूमने आते हैं. उनहोंने बताया कि इससे पूर्व भी कष्टहरणी घाट में टाइल्स युक्त कूड़ेदान का निर्माण रोटरी क्लब द्वारा कराया गया है. इसमें गंगा तट आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा पूजन सामग्री को फेंका जाता है. ताकि गंगा प्रदूषण से मुक्त रहे.कॉलेज कमेटी का गठन आज मुंगेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुक्रवार को आर डी एंड डीजे कॉलेज में संगठन के कॉलेज इकाई का गठन किया जायेगा. यह जानकारी विद्यार्थी परिषद के नगर विस्तारक मानस कुमार ने दी. इस मौके पर परिषद के जिला संयोजक अभिषेक कुमार बमबम मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. पंचायत स्तर पर चलेगा सदस्यता अभियान मुंगेर. राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जिला से लेकर पंचायत स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. यह निर्णय गुरुवार को पार्टी की जिलास्तरीय बैठक में ली गयी. उसकी अध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने की. बैठक में तय किया गया कि जिले के तीनों विधानसभा मुंगेर, जमालपुर एवं तारापुर में 50-50 हजार सदस्य बनाये जायेंगे. इस मौके पर पार्टी नेता नरेश सिंह यादव, संजय पासवान, युगल किशोर राय, प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव, इसराउल हक, मंटू यादव मुख्य रूप से मौजूद थे. पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन मुंगेर. लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी के तत्वावधान में गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर सादीपुर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका विषय था शांति में सहभागिता. इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों में 11 से 13 वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के विजेता को राज्य व राज्य स्तर पर भाग लेने का मौका मिलेगा. मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव विनीत गुप्ता, डॉ कविता वर्णवाल, हेमंत सिंह, ललन ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद थे. अशोक सिंहल को दी गयी श्रद्धांजलि मुंगेर. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बेकापुर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक सदस्य सह आरएसएस के प्रचारक अशोक सिंहल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मणिशंकर भोलू ने की. उपस्थित भाजपा व विहिप के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोक सिंहल हिंदू समाज को संगठित व सम्मानित करने में लगे रहे. साथ ही उनका सपना था अयोध्या में राम मंदिर निर्माण. श्रद्धांजलि सभा में डॉ रामानंद प्रसाद, शालीग्राम केसरी, कृष्णा मंडल, अशोक चंद्रवंशी, श्याम शंकर सहाय, अरुणा शर्मा, विवेकानंद त्यागी मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










