ग्राम विकास शिविर में 39.40 लाख रुपये वितरित

Updated:
विज्ञापन

ग्राम विकास शिविर में 39.40 लाख रुपये वितरित फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : पासबुक देते विधायक डॉ मेवालाल चौधरी. प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन स्थानीय विधायक मेवालाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में विभिन्न योजना के तहत 518 लाभुकों […]

विज्ञापन

ग्राम विकास शिविर में 39.40 लाख रुपये वितरित फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : पासबुक देते विधायक डॉ मेवालाल चौधरी. प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. उसका उद्घाटन स्थानीय विधायक मेवालाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में विभिन्न योजना के तहत 518 लाभुकों के बीच 39 लाख 40 हजार रुपये का वितरण किया गया. एसडीओ वसीम अहमद, बीडीओ विनय कुमार मौजूद थे. विधायक मेवालाल चौधरी ने कहा कि आगामी 10 दिसंबर के बाद से हर पंचायत में शिविर लगा कर राशि का वितरण किया जायेगा. जहां सारे पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि एक हाथ से ताली नहीं बजती है. एक ताली आप लगाये और दूसरा ताली सरकार लगायेगी. शिविर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 171 लोगों के बीच 8 लाख 55 हजार की राशि का वितरण किया गया. जबकि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 28 लोगों के बीच 5 लाख 55 हजार रुपये, इंदिरा आवास के दूसरी किस्त के लिए 176 परिवार के बीच 25 लाख 69 हजार रुपये का वितरण किया गया. नि:शक्त पेंशन के लिए 83 एवं वृद्धा पेंशन के लिए 55, लक्ष्मी बाई सुरक्षा पेंशन के लिए 3, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन के लिए 2 लाभुकों के बीच राशि का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख गौरी देवी, निरंजन निषाद, सुजीत मुन्ना, विपिन खिरहरी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन