गार्ड के आराम को लेकर ढाई घंटे विलंब से खुली पैसेंजर ट्रेन
गार्ड के आराम को लेकर ढाई घंटे विलंब से खुली पैसेंजर ट्रेन फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : जमालपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन प्रतिनिधि, जमालपुर निर्धारित समय तक एक ट्रेन के गार्ड को रेस्ट देने की बाध्यता के कारण सैकड़ों रेलयात्रियों को गुरुवार को लगभग ढाई घंटे तक ट्रेन खुलने का इंतजार करना पड़ा. इस […]
गार्ड के आराम को लेकर ढाई घंटे विलंब से खुली पैसेंजर ट्रेन फोटो संख्या : 23फोटो कैप्सन : जमालपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन प्रतिनिधि, जमालपुर निर्धारित समय तक एक ट्रेन के गार्ड को रेस्ट देने की बाध्यता के कारण सैकड़ों रेलयात्रियों को गुरुवार को लगभग ढाई घंटे तक ट्रेन खुलने का इंतजार करना पड़ा. इस बीच रेलयात्रियों में शामिल महिलाएं, बच्चे तथा सीनियर सिटीजन परेशान रहे. मामला 53415 अप जमालपुर-गया पैसेंजर ट्रेन का है. गुरुवार को यह ट्रेन जमालपुर से गया के लिये प्लेटफॉर्म संख्या दो से 10:48 बजे प्रस्थान किया. जबकि इसका निर्धारित समय प्रात: 08:20 बजे ही है. इस बीच इस ट्रेन का रैक प्लेटफॉर्म संख्या एक एवं दो के बीच की पटरी पर लगा रहा. इस बीच इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहे. पूछताछ काउंटर से महज इतना ही बताया गया कि यह ट्रेन दस बजे के बाद खुलेगी. इसके कारण भी यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही. करीब सवा दस बजे रैक को प्लेटफॉर्म संख्या दो पर लाया गया तब यात्रियों को राहत मिली. इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि 53416 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर गाड़ी गया से चल कर अपने निर्धारित समय से लगभग आठ घंटे बाद प्रात: तीन बजे जमालपुर पहुंची थी. जिसका गार्ड मुख्यालय गया का ही था. रेल के नियमानुसार उन्हें छह घंटे का रेस्ट देना आवश्यक था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










