पुलिस-पब्लिक की मदद से ही लगेगा अपराध व अपराधियों पर लगाम
पुलिस-पब्लिक की मदद से ही लगेगा अपराध व अपराधियों पर लगाम प्रतिनिधि, बरियारपुर अगर व्यवसायी अपराधियों से डरते रहेंगे तो अपराधियों का मनोबल बढ़ता रहेगा. अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए आम जनता के सहयोग से ही अपराधियों पर लगाम लगाया जा सकता है. ये बातें बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बुधवार को पत्रकारों को […]
पुलिस-पब्लिक की मदद से ही लगेगा अपराध व अपराधियों पर लगाम प्रतिनिधि, बरियारपुर अगर व्यवसायी अपराधियों से डरते रहेंगे तो अपराधियों का मनोबल बढ़ता रहेगा. अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए आम जनता के सहयोग से ही अपराधियों पर लगाम लगाया जा सकता है. ये बातें बरियारपुर थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि व्यवसायियों को सुरक्षा रखने के लिए बरियारपुर बाजार, बरियारपुर चौक, स्टेशन के समीप, हटिया में एसटीएफ के जवान को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों का भय मन से हटा लें और स्वतंत्र होकर कार्य करें. पुलिस द्वारा लगातार रात्रि गश्ती की जा रही है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि कहीं भी असामाजिक तत्वों पर नजर पड़े तो इसकी सूचना थाना को दें. शुक्रवार को क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं व्यवसायियों की शांति समिति की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर गहन विचार विमर्श किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










