8 बजे के बाद रात में घर नहीं आते बरियारपुरवासी
8 बजे के बाद रात में घर नहीं आते बरियारपुरवासी प्रतिनिधि, बरियारपुरबरियारपुर रेलवे स्टेशन और आसपास का क्षेत्र दहशत में जी रहा है. पिछले दो दिनों के दौरान अपराधियों की आपसी वर्चस्व की लड़ाई ने यहां के लोगों का जीना हराम कर दिया है. दूसरी ओर सुशासन सरकार में भी अपराधियों ने पुलिस को खुली […]
8 बजे के बाद रात में घर नहीं आते बरियारपुरवासी प्रतिनिधि, बरियारपुरबरियारपुर रेलवे स्टेशन और आसपास का क्षेत्र दहशत में जी रहा है. पिछले दो दिनों के दौरान अपराधियों की आपसी वर्चस्व की लड़ाई ने यहां के लोगों का जीना हराम कर दिया है. दूसरी ओर सुशासन सरकार में भी अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे रखी है. बेशक सोमवार को बरियारपुर के थानाध्यक्ष ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. परंतु स्थिति यह है कि लोगों के मन से आतंक का खौफ समाप्त नहीं हो पाया है. शनिवार की देर शाम बरियारपुर स्टेशन के समीप दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई थी. जिसमें तीन लोग घायल हो गये थे. वहीं रविवार की देर शाम भी महदेवा के समीप एक शराब व्यवसायी अवधेश मंडल पर गोलीबारी व बमबारी की गयी. जिसमें वह घायल हो गया था. इससे पहले भी विगत 13 नवंबर को बरियारपुर हटिया के समीप उत्तम साह पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गयी थी. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि जब तब अपराधियों ने किसी घटना को अंजाम दिया. पुलिस उसे गंभीरता से नहीं ले पायी. जिसके कारण बरियारपुर हटिया से बरियारपुर स्टेशन तक गुजरने में रात तो रात दिन में भी लोग दहशत में रहते हैं. न जाने कब किधर से गोलीबारी हो जाय और किसकी मौत हो जाय. आलम यह है कि संध्या 8 बजे के बाद कोई रेल यात्री भी किसी ट्रेन से समीप के जमालपुर या भागलपुर रेलवे स्टेशनों में ही रात गुजारना बेहतर समझ लेता है. परंतु बरियारपुर रेलवे स्टेशन आकर अपनी जान जोखिम में डालना पसंद नहीं करता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










