जगधात्री पूजा को लेकर विभन्नि कार्यक्रमों के आयोजन
जगधात्री पूजा को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन फोटो संख्या : 21,22 फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते सीडब्लूएम एवं झूमते श्रद्धालु प्रतिनिधि , जमालपुर लौह नगरी जमालपुर में तीन दिवसीय जगधात्री पूजा की धूम मची रही. रामपुर तथा दौलतपुर रेलवे कॉलोनियों में मां जगधात्री की प्रतिमा स्थलों पर वहां की पूजा समितियों द्वारा रविवार की […]
जगधात्री पूजा को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन फोटो संख्या : 21,22 फोटो कैप्सन : उद्घाटन करते सीडब्लूएम एवं झूमते श्रद्धालु प्रतिनिधि , जमालपुर लौह नगरी जमालपुर में तीन दिवसीय जगधात्री पूजा की धूम मची रही. रामपुर तथा दौलतपुर रेलवे कॉलोनियों में मां जगधात्री की प्रतिमा स्थलों पर वहां की पूजा समितियों द्वारा रविवार की देर संध्या महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन किये गये जो देर रात्रि तक चलता रहा. रामपुर पानी टंकी मैदान में आयोजित मोमबत्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने मोमबत्ती जला कर किया. वहां मोमबत्ती एवं शंखध्वनि प्रतियोगिता में विवाहित एवं अविवाहित महिलाओं के अलग अलग ग्रुप बनाये गये थे. विजेता प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथि महंत भगवती नंदन ने मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया. मोमबत्ती प्रतियोगिता के अविवाहित श्रेणी में कुल 41 प्रतिभागी थी. जिनमें कोमल ने एक तीली से 12 मोमबत्तियां जला कर पहला स्थान पाया. खुशी ने 10 तथा प्रिया श्री ने क्रमश: 10 व 09 मोमबत्तियां जला कर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया. विवाहित श्रेणी में कुल 13 प्रतिभागी थी. जिनमें संध्या देवी ने 11, प्रीति संघई ने 10 तथा सुमन कुमारी ने 09 मोमबत्तियां जला कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया. शंख ध्वनि प्रतियोगिता के विवाहित वर्ग में मंजु शर्मा ने 28 सकेंड शंख फूंक कर प्रथम स्थान पाया. कविता वागची ने 21 तथा संध्या देवी ने 17 सेकेंड का समय लेकर क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पाया. अविवाहित वर्ग में प्रगति प्रेरणा ने 24 सेकेंड, प्रियंका राज ने 15 सेकेंड तथा सोनाली कुमारी ने 12 सेकेंड तक शंख बजा कर क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान पाया.निर्णायक मंडली में संजय कुमार सिंह, सुदीप कुमार गुप्ता तथा संजीव चतुर्वेदी शामिल थे. मौके पर रामगोपाल शर्मा, एसके आर्या, रिंकु सिंह, सतीश चंद्रा, पंकू सिंह तथा सोमनाथ कर्मकार उपस्थित थे. वहीं दौलतपुर रेलवे कॉलोनी पूजा समिति नव ज्योति क्लब द्वारा ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन किये गये. जहां मोमबत्ती प्रतियोगिता में सुमन प्रसाद प्रथम, अर्पिता मुखर्जी द्वितीय तथा दीपा कुमारी तृतीय रही. वहीं शंख ध्वनि में रीना, अनिता तथा मीरा देवी ने क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान पाया. मौके पर रविभूषण वर्मा, सन्नी, बंटी, पिंटू, पंकज, राजू तथा रिक्की मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










