बिजली चोरी के आरोप में 11 के विरुद्ध प्राथमिकी, 5.67 लाख का जुर्माना
हवेली : खड़गपुर बिजली विभाग द्वारा सोमवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 11 लोगों को बिजली करने के आरोप में खड़गपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी और कुल 5 लाख 67 हजार 217 रुपये जुर्माना किया गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता धीरेंद्र कुमार कर रहे […]
हवेली : खड़गपुर बिजली विभाग द्वारा सोमवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 11 लोगों को बिजली करने के आरोप में खड़गपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी और कुल 5 लाख 67 हजार 217 रुपये जुर्माना किया गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता धीरेंद्र कुमार कर रहे थे.
उन्होंने बताया कि छोटकी मुढ़ेरी गांव निवासी रामजी मिस्त्री के पुत्र प्रमोद मिस्त्री को चोरी की बिजली जलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी और 16,878 रुपये का जुर्माना किया गया. वहीं मुढ़ेरी पंचायत की मुखिया रूबी देवी के पति मुन्ना कुमार सिंह उर्फ संजय कुमार सिंह अपने घर और टावर में बिजली चोरी कर उपयोग कर रहा था.
जिसके विरुद्ध 3,80,940 रुपये जुर्माना किया गया. रतनी के पूर्व प्रखंड प्रमुख देवेंद्र कुमार उर्फ देवन यादव पर 53,117 रुपये जुर्माना किया. साथ ही मुजफ्फरगंज के गोपाल रजक पर 10,942 रुपये जुर्माना किया गया. जबकि 11,986 रुपये बिजली बकाया रहने के कारण पूर्व में उसका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था. बावजूद वह बिजली चोरी कर उपयोग कर रहा था.
इसी गांव के कैलाश यादव पर 10942 रुपये जुर्माना एवं पूर्व का बकाया 17,306 रुपया है. वहीं रतनी गांव निवासी सुबोध यादव पर 25,224 एवं पूर्व का बकाया 16,781 रुपया है.
साढ़ो निवासी जनार्दन साह पर 27,693, संजय यादव पर 9,121, शंकर साह पर 5,348, मनोरंजन कुमार पर 8,134 एवं कैलाश रजक पर 18,878 रुपये का जुर्माना किया. विद्युत विभाग के इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों के हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










