स्काउट गाइड का सात दिवसीय तृतीय सोपान प्रशक्षिण आरंभ

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मॉडल इंटर उच्च विद्यालय मुंगेर के परिसर में सोमवार को भारत स्काउट गाइड का जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर आरंभ हुआ. इसका आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड मुंगेर द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अनिल मंडल तथा जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण […]

विज्ञापन

मुंगेर : मॉडल इंटर उच्च विद्यालय मुंगेर के परिसर में सोमवार को भारत स्काउट गाइड का जिला स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर आरंभ हुआ. इसका आयोजन भारत स्काउट एंड गाइड मुंगेर द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अनिल मंडल तथा जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया.

कार्यक्रम का संचालन शिविर प्रधान श्रवण कुमार ठाकुर, सहायक अतरदेव ठाकुर तथा संजीत कुमार यादव ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि स्काउट एंड गाइड द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर हम अपने नैतिक कर्तव्यों को सीखते हैं. साथ ही सामाजिक एवं वैश्विक स्तर पर हम किसी आपदा से निपटने के प्रति भी तैयार हो पाते हैं.

उन्होंने कहा कि यहां से प्राप्त प्रमाण पत्रों को भी तरजीह दी जाती है. शिविर में मुंगेर जिले के विभिन्न उच्च तथा मध्य विद्यालयों के लगभग एक एक सौ स्काउट एवं गाइड शामिल हुए. कार्यक्रम में गाइड कैप्टन, स्काउट मास्टर, माधव मिस्त्री, विवेक, मुकेश, सुमन, गौरव, कुणाल, वंदना तथा दीपा का सक्रिय सहयोग रहा. शिविर का समापन 29 नवंबर को होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन