लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल बेच रहे केतारी !
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल बेच रहे केतारी ! फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : पटेल चौक बना केतारी दुकान प्रतिनिधि , मुंगेर एक नंबर ट्रैफिक यानी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक शहर का अतिव्यस्तम एवं महत्वपूर्ण चौक है. जिसे इन दिनों केतारी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है. जबकि अन्य दुकानदार […]
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल बेच रहे केतारी ! फोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : पटेल चौक बना केतारी दुकान प्रतिनिधि , मुंगेर एक नंबर ट्रैफिक यानी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक शहर का अतिव्यस्तम एवं महत्वपूर्ण चौक है. जिसे इन दिनों केतारी दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है. जबकि अन्य दुकानदार उसे कूड़ेदान बना कर रख दिया है. जिसके कारण सरदार पटेल की गरिमा तार-तार हो रही है. पटेल की प्रतिमा के चारों ओर आधे दर्जन लोगों ने केतारी (ईख) की दुकान खोल रही है. चारों ओर केतारी को खड़ा कर दिया गया है. जिसे प्रतिमा स्थल पूरी तरह केतारी की दुकान बन कर रह गयी है. केतारी दुकानदारों ने पटेल चौक को इस तरह अतिक्रमण कर रखा है कि आते-जाते लोग सीधे प्रशासनिक अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेवार ठहरा रहे हैं. जबकि इस अतिक्रमण से सड़क भी काफी सकरा हो गया और हमेशा यातायात की समस्या बनी रहती है. विदित हो कि इस मार्ग से आलाधिकारियों की गाड़ी रोजाना गुजरती है. इतना ही नहीं यहां पर पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया है. जबकि कोतवाली थाना की गाड़ी दिन भर में दर्जनों बार इस चौक से होकर गुजरती है. लेकिन इन दुकानदारों पर ध्यान देकर भी नजरअंदाज कर देती है. इस चौक को जिस तरह से केतारी बेचा जा रहा है उससे पटेल की गरिमा भी धूमिल हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










