30 नवंबर को किसान देंगे समाहरणालय पर धरना
30 नवंबर को किसान देंगे समाहरणालय पर धरना प्रतिनिधि : मुंगेर ————-भारतीय किसान संघ शाखा मुंगेर की बैठक रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष अमर नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि के रुप में संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार मौजूद थे. बैठक में किसानों की समस्याओं पर गहन विचार विमर्श हुआ और आगामी […]
30 नवंबर को किसान देंगे समाहरणालय पर धरना प्रतिनिधि : मुंगेर ————-भारतीय किसान संघ शाखा मुंगेर की बैठक रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष अमर नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि के रुप में संघ के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार मौजूद थे. बैठक में किसानों की समस्याओं पर गहन विचार विमर्श हुआ और आगामी 30 नवंबर को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने बताया कि भारतीय किसान संघ एक गैर राजनीतिक राष्ट्रवादी संगठन है जो लगातार किसान हित में कार्य करता चला आ रहा है. 70 के दशक के बाद पूरे देश के किसानों में आर्थिक विपन्नता के कारण निराशा का भाव जगा और अभाव के कारण 4 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं. 40 प्रतिशत किसान खेती का धंधा छोड़ कर शहरों की ओर पलायन कर चुके है. राजनैतिक इच्छाशक्ति नहीं होने के कारण किसानों के प्रति किसी भी दल का सकारात्मक रवैया 68 वर्षों में देखने को नहीं मिला. वक्ताओं ने कहा कि किसान हित में 7 सूत्री मांगों को लेकर 30 नवंबर को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है. जिसकी सफलता को लेकर विशेष रणनीति बनायी गयी है. संघ ने किसानों से आह्वान किया कि वे काफी संख्या में उपस्थित होकर धरना को सफल बनाये. मौके पर शिव नारायण यादव, हरिलाल दास, जर्नादन यादव, कारे लाल यादव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










