नगर विकास योजना के गुणवत्ता की जांच आज से

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के तहत मुंगेर नगर निगम में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच सोमवार से होगी. इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपने अवकाश प्राप्त संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद एवं अधीक्षण अभियंता गणेश कुमार को मुंगेर भेजा है. ये लोग इस योजना के तहत संचालित कार्यों की […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के तहत मुंगेर नगर निगम में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच सोमवार से होगी. इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने अपने अवकाश प्राप्त संयुक्त सचिव राजेंद्र प्रसाद एवं अधीक्षण अभियंता गणेश कुमार को मुंगेर भेजा है.

ये लोग इस योजना के तहत संचालित कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर अपनी रिपोर्ट विभाग को देंगे. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने योजनाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए राज्य गुणवत्ता अनुश्रवक की टीम गठित की है. जिसके तहत पांच दिनों तक ये टीम मुंगेर में रह कर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच करेंगे.

नगर विकास विभाग के टीम द्वारा गुणवत्ता जांच की सूचना से निर्माण कार्यों में लगे संवेदक एवं इससे जुड़े अभियंताओं की नींद उड़ गयी है. विदित हो कि नगर निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के तहत संचालित योजनाओं में गुणवत्ता के मापदंडों को दरकिनार करने की शिकायत लगातार विभाग को मिल रही थी. जिसके बाद राज्य स्तरीय टीम द्वारा योजना के गुणवत्ता जांच की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन