17 वां जूनियर राज्य तलवारबाजी चैंपियनशिप आरंभ

Updated:
विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को 17 वां राज्य स्तरीय तलवार बाजी प्रतियोगिता समारोहपूर्वक आरंभ हो गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएवी के भागलपुर जोन के सहायक क्षेत्रीय निदेशक केके सिन्हा तथा मुंगेर जिला कबड्डी संघ के सचिव कन्हैया तांती ने दीप प्रज्वलित कर किया. चैंपियनशिप का आयोजक जिला तलवार […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को 17 वां राज्य स्तरीय तलवार बाजी प्रतियोगिता समारोहपूर्वक आरंभ हो गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएवी के भागलपुर जोन के सहायक क्षेत्रीय निदेशक केके सिन्हा तथा मुंगेर जिला कबड्डी संघ के सचिव कन्हैया तांती ने दीप प्रज्वलित कर किया.

चैंपियनशिप का आयोजक जिला तलवार बाजी संघ है. अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य एस भुजवल ने किया.मुख्य अतिथि ने कहा कि जमालपुर के लिए गौरव की बात है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन यहां किया जा रहा है.

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आज खेलकूद द्वारा भी युवा वर्ग धन और शोहरत, दोनों हासिल कर रहे हैं. जिला तलवार बाजी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार तथा सचिव मनोज कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में पटना, दरभंगा, भागलपुर, पश्चिम चंपारण, मुंगेर तथा लखीसराय जिले के लगभग एक सौ से अधिक तलवार बाज शिरकत कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय चैंपियनशिप में तलवार बाजी के ईपी, साइबर तथा फॉयल वर्ग में टीम एवं एकल रूप से प्रतिभागी अपना कौशल दिखायेंगे. इससे पहले विद्यालय की छात्रा जया, कशिश, निशिता एवं खुशी ने स्वागत गान गाया. पवन एवं अभिषेक ने नृत्य प्रस्तुत किया तथा रोहित कुमार रंजन सुमित कुमार एवं अंशु कुमारी ने तलवार बाजी का प्रदर्शन किया.

मौके पर हैंडबॉल संघ के जिला सचिव राकेश कुमार तथा अध्यक्ष एके सिंह, खो खो के जिला सचिव मृत्युंजय कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन