मंत्री बनने पर समर्थकों ने एक दूसरे को खिलायी मिठाइयां
जमालपुर :प्रदेश मंत्री मंडल में जमालपुर के जदयू विधायक शैलेश कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाये जाने पर शनिवार को समर्थकों ने खुशियां मनाई. इस दौरान जमालपुर के जुबली वेल चौक पर उन्होंने जम कर आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाइयां खिलायी. जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]
जमालपुर :प्रदेश मंत्री मंडल में जमालपुर के जदयू विधायक शैलेश कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाये जाने पर शनिवार को समर्थकों ने खुशियां मनाई.
इस दौरान जमालपुर के जुबली वेल चौक पर उन्होंने जम कर आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिठाइयां खिलायी. जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान शैलेश कुमार जिंदाबाद तथा नीतीश-लालू जिंदाबाद के नारे लगाये. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई दी और लड्डू बांटा.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि शैलेश कुमार के मंत्री बनने से जमालपुर में विकास गति तेज होगी तथा हमें हमारा हक मिलेगा. मौके पर राजद के मंटू कुमार यादव, प्रतिमा चौरसिया, नागेश्वर यादव, जदयू के विपिन कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, राजीव सिंह, डा बब्बू, श्रीकांत सज्जू, रामबृक्ष तांती, शैलेंद्र कुमार अनिल साव, गोपाल कुमार तथा कांग्रेस के पंकज कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










