देश व दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद का खतरा

Updated:
विज्ञापन

देश व दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद का खतरा प्रतिनिधि, तारापुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ परिचय वर्ग में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विभाग प्रचार उपेंद्र भाई त्यागी ने कहा कि आज देश व दुनिया पर इस्लामिक आतंकवाद पर खतरा उत्पन्न हो गया है. जिसको लेकर हम भारतवासियों को भी सोचने की जरूरत है. […]

विज्ञापन

देश व दुनिया में इस्लामिक आतंकवाद का खतरा प्रतिनिधि, तारापुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संघ परिचय वर्ग में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विभाग प्रचार उपेंद्र भाई त्यागी ने कहा कि आज देश व दुनिया पर इस्लामिक आतंकवाद पर खतरा उत्पन्न हो गया है. जिसको लेकर हम भारतवासियों को भी सोचने की जरूरत है. तारापुर के प्रसिद्ध तांत्रिक शक्तिपीठ तिलडिहा हरवंशपुर में आयोजित संघ परिचय वर्ग में उन्होंने कहा कि इस घड़ी में हम सभी भारतवासियों को सभी गले-शिकबे भुला कर एक मत के साथ देशहित में खड़ा होना होगा. मौके पर बच्चों को खेल, क्विज, व्यायाम के टिप्स दिये गये. इस अवसर पर स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सुबोध गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय, चंदर सिंह राकेश, प्रखंड अध्यक्ष शंभु शरण चौधरी, चंद्रशेखर कुमार, वेदानंद झा मुख्य रूप से मौजूद थे. —————————प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन तारापुर : राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची विखंडन की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता बीडीओ दुर्गा शंकर ने की. कार्यक्रम में पंचायत सचिवों को बताया गया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन 1 जनवरी 2015 अहर्ता तिथि के आधार पर तैयार की गयी है. विधानसभा चुनाव के दौरान जो नाम प्रकाशित किये गये उसे वार्ड बार प्रपत्र के माध्यम से तैयार करें. जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गयी है उन्हें मतदाता सूची से अलग कर देना है तथा नये नाम जोड़ने के लिए सक्षम युवाओं से आवेदन भी लेना है. बैठक में कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल, शिक्षक नंद कुमार सिंह, धीरेंद्र पासवान, रामचंद्र प्रसाद यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन