छत से गिर कर वृद्ध घायल
छत से गिर कर वृद्ध घायलमुंगेर . पूरबसराय ओपी क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी 75 वर्षीय महमूद आलम शनिवार को छत से उतरने के दौरान सीढ़ी से लुढ़क कर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.——————मारपीट में महिला घायलमुंगेर . कोतवाली थाना […]
छत से गिर कर वृद्ध घायलमुंगेर . पूरबसराय ओपी क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी 75 वर्षीय महमूद आलम शनिवार को छत से उतरने के दौरान सीढ़ी से लुढ़क कर गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.——————मारपीट में महिला घायलमुंगेर . कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलावरपुर निवासी सुनील प्रसाद की पत्नी गीता देवी व पड़ोसी मनोज कुमार के बीच शनिवार को जम कर मारपीट हुई. जिसमें गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. गीता देवी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मनोज कुमार के विरोधी का उन्होंने समर्थन दिया था. जिसके बाद से वह मारपीट करने के फिराक में था.———————नि:शक्तों ने निकाली रैलीमुंगेर . 22 नवंबर से 26 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को संकल्प साधना के तत्वावधान में सदर अस्पताल के प्रांगण से नि:शक्तों द्वारा ट्राई साइकिल रैली निकाली गयी. जिसे अस्पताल के चिकित्सक डॉ फैजउद्दीन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: अस्पताल पहुंच कर संपन्न हो गयी. रैली में शामिल नि:शक्तों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए ” दो बूंद दवा पोलियो हवा ” का नारा लगाया जा रहा था.——————————10 हजार रुपये व सोने का चेन छीना मुंगेर . मुंगेर शहर के पूरबसराय में अपराधियों ने माधोपुर निवासी जयकांत यादव के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये व सोने का चेन छीन लिया. इस संदर्भ में जयकांत यादव के बयान पर कोतवाली थाने में कांड संख्या 255/15 दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि जयकांत अपने मोटर साइकिल से एक्सिस बैंक जा रहा था. रास्ते में पूरबसराय के समीप अपराधियों ने उस पर गोली चला दी. जिससे मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा. बाद में उसके गले से सोने का चेन व दस हजार रुपये छीन लिया गया. इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










