नौ दिवसीय देवी महायज्ञ को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन

नौ दिवसीय देवी महायज्ञ को लेकर बैठक फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : यज्ञ को लेकर बैठक प्रतिनिधि, संग्रामपुर मनोकामना सिद्धपीठ नर्मदेश्वरनाथ महादेव नवगांई के प्रांगण में देवी महायज्ञ को लेकर अक्षय नवमी के दिन ध्वजारोहण कर विधिवत अनुष्ठान किया गया. इस अवसर पर आमसभा के साथ वृहत भंडारा का भी आयोजन किया गया. आमसभा […]

विज्ञापन

नौ दिवसीय देवी महायज्ञ को लेकर बैठक फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : यज्ञ को लेकर बैठक प्रतिनिधि, संग्रामपुर मनोकामना सिद्धपीठ नर्मदेश्वरनाथ महादेव नवगांई के प्रांगण में देवी महायज्ञ को लेकर अक्षय नवमी के दिन ध्वजारोहण कर विधिवत अनुष्ठान किया गया. इस अवसर पर आमसभा के साथ वृहत भंडारा का भी आयोजन किया गया. आमसभा ठाकुर अनुरंजन सिंह के नेतृत्व में किया गया. जिसमें देवी महायज्ञ समिति के अध्यक्ष पद पर लोकप्रकाश सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया. मुख्य यजमान शिव शिष्य परिवार के संस्थापक स्वामी अनुरागानंद जी थे. इनके साथ क्षेत्र के 40 अन्य लोगों ने भी सह यजमान की भूमिका निभायी. पंडित विभाष झा एवं सुनील झा के नेतृत्व में पांच पंडितों द्वारा पूरे विधि विधान के साथ देवी महायज्ञ के लिए 5 बजरंग बली के ध्वज का आरोहण कराया गया. आयोजक समिति के संयोजक ठाकुर अनुरंजन सिंह ने बताया कि देवी महायज्ञ के अवसर पर नौ दिनों तक वृंदावन की रासलीला एवं देवी भागवत का आयोजन किया जायेगा. यज्ञशाला में यज्ञ के दौरान इलाके के एक गरीब परिवार की कन्या का विवाह भी यज्ञ समिति की ओर से कराया जायेगा. साथ ही गरीब परिवारों के बीच अंग-वस्त्र का वितरण कराने की भी योजना तय की गयी है. मौके पर बाबा गोरखनाथ, भवेश जी, गोल्डी जी, प्रो. इंद्रजीत सिंह, प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, निरंजन कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित नवगांई के युवक सहयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन