रोगियों को अस्पताल में मिलने लगा एंटी रैबीज वैक्सीन

Updated:
विज्ञापन

रोगियों को अस्पताल में मिलने लगा एंटी रैबीज वैक्सीन प्रभात इंपैक्ट समाचार प्रकाशित होते ही सिविल सर्जन ने जारी किया निर्देशफोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : अस्पताल में लगा नोटिस बोर्ड प्रतिनिधि, मुंगेर ————सदर अस्पताल सहित जिले भर में शनिवार से रोगियों को एंटी रैबीज की सूई मिलने लगा है. इस संदर्भ में सिविल सर्जन […]

विज्ञापन

रोगियों को अस्पताल में मिलने लगा एंटी रैबीज वैक्सीन प्रभात इंपैक्ट समाचार प्रकाशित होते ही सिविल सर्जन ने जारी किया निर्देशफोटो संख्या : 6फोटो कैप्सन : अस्पताल में लगा नोटिस बोर्ड प्रतिनिधि, मुंगेर ————सदर अस्पताल सहित जिले भर में शनिवार से रोगियों को एंटी रैबीज की सूई मिलने लगा है. इस संदर्भ में सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने अपने एक दिन पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए पुन: वैक्सीन वितरण का निर्देश दिया है. ताकि कुत्ते या अन्य जानवरों के शिकार रोगियों को बाजार से एंटी रैबीज नहीं खरीदना पड़े. विदित हो कि सिविल सर्जन के निर्देश के बाद पिछले 19 नवंबर से सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल व पीएचसी पर मिलने वाले एंटी रैबीज के वैक्सीन पर रोक लगा दिया गया था. जिससे मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गयी थी. मरीजों के हित को ध्यान में रख कर प्रभात खबर ने एंटी रैबीज के मामले को प्रमुखता से शनिवार के अंक में प्रकाशित किया. जिससे सिविल सर्जन हरकत में आये तथा मरीजों को वैक्सीन उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया. वैक्सीन उपलब्धता की जानकारी के लिए सदर अस्पताल परिसर में कई जगहों पर सूचना भी प्रदर्शित किया गया. कहते हैं सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने एंटी रैबीज वैक्सीन के सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा था. जांचोपरांत वैक्सीन की गुणवत्ता सही पायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन