हुजूर! पड़ोसियों ने अवैध रूप से जमीन पर कर लिया है कब्जा

Updated:
विज्ञापन

हुजूर! पड़ोसियों ने अवैध रूप से जमीन पर कर लिया है कब्जा प्रमंडलीय आयुक्त के जनता दरबार में फरियादियों ने लगायी गुहारफोटो संख्या : 5 एवं फोटो नाम के साथ गया है.फोटो कैप्सन : लोगों की समस्या सुनते आयुक्त प्रतिनिधि, मुंगेर ————बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगे आचार संहिता के बाद शनिवार को पहला जनता […]

विज्ञापन

हुजूर! पड़ोसियों ने अवैध रूप से जमीन पर कर लिया है कब्जा प्रमंडलीय आयुक्त के जनता दरबार में फरियादियों ने लगायी गुहारफोटो संख्या : 5 एवं फोटो नाम के साथ गया है.फोटो कैप्सन : लोगों की समस्या सुनते आयुक्त प्रतिनिधि, मुंगेर ————बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगे आचार संहिता के बाद शनिवार को पहला जनता दरबार प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में लगाया गया. उसकी अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा ने की. दर्जनों फरियादियों ने आयुक्त से गुहार लगा कर उन्हें अपनी-अपनी परेशानियों से अवगत कराया. आयुक्त ने मामलों से संबंधित विभाग के पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया. मौके पर प्रमंडल के संयुक्त निदेशक (निगरानी) जयंत कुमार, उपनिदेशक कल्याण मीणा कुमारी, उप निदेशक सूचना जन संपर्क केके उपाध्याय एवं जिला कल्याण पदाधिकारी कुमार प्रेमनाथ मुख्य रूप से मौजूद थे.केस स्टडी- 1जान से मारने की धमकीफोटो : आशा देवीमुंगेर : कोतवाली थना क्षेत्र के वासुदेवपुर निवासी आशा देवी ने आयुक्त से गुहार लगाया कि पड़ोसियों द्वारा उनके पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है. जब भी वह इसका विरोध करती हैं तो वे लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देता है. ———————–केस स्टडी- 2जमाबंदी में गलत दे दिया है नामफोटो : विवेकानंद पंडितमुंगेर : जमालपुर प्रखंड के जगदंबापुर फरदा निवासी विवेकानंद पंडित ने आयुक्त से फरियाद लगाया कि उनके पिता द्वारा किये गये जमाबंदी में भूलवश उनके दादा का नाम गोरख पंडित लिख दिया गया है. जबकि वास्तविक में उनके दादा का नाम डोमन पंडित है. नाम सुधार के लिए उन्होंने अंचल कार्यालय का कई बार चक्कर लगाया. किंतु अबतक सुधार नहीं किया गया है. जिससे भविष्य में परेशानी होने की संभावना बनी हुई है.———————-केस स्टडी- 3एसपी साहब नहीं कर रहे कार्रवाईफोटो : विश्वनाथ महतोमुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर जगदीश मंडल टोला निवासी विश्वनाथ महतो ने आयुक्त से गुहार लगाया कि एसपी साहब द्वारा उनके शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है. उन्होंने पिछले 14 नवंबर को पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिन्हा को रंगबाजी, केस उठाने की धमकी एवं खेत पर जबरदस्ती कब्जा करने का लिखित शिकायत भी किया था. बावजूद अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. ————————-केस स्टडी- 4किरायेदार नहीं दे रहा चाबीफोटो : सुरेश प्रसाद गुप्तामुंगेर : शहर के माधोपुर निवासी सुरेश प्रसाद गुप्ता ने आयुक्त से फरियाद लगाया कि लेप्रोसी सवकोलो द्वारा उनके मकान को किराये पर लिया गया था. जिसे 10 अप्रैल को ही खाली कर दिया गया. किंतु उन्हें अबतक मकान में लगे ताले की चाबी नहीं सौंपी गयी है. जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन