लोगों को नहीं मिल रहा पंचायत सरकार भवन का लाभ

Updated:
विज्ञापन

लोगों को नहीं मिल रहा पंचायत सरकार भवन का लाभ फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बनहरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन प्रतिनिधि, टेटियाबंबर टेटियाबंबर प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बनहरा पंचायत के लोगों को पंचायत सरकार भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जबकि सरकार द्वारा पंचायत के लोगों के लिए पंचायत सरकार […]

विज्ञापन

लोगों को नहीं मिल रहा पंचायत सरकार भवन का लाभ फोटो संख्या : 8फोटो कैप्सन : बनहरा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन प्रतिनिधि, टेटियाबंबर टेटियाबंबर प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बनहरा पंचायत के लोगों को पंचायत सरकार भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जबकि सरकार द्वारा पंचायत के लोगों के लिए पंचायत सरकार का भवन निर्माण कराया गया. जहां हमेशा ताला लटका रहता है. यहां न तो मुखिया जी बैठते हैं और न ही पंचायत का सरकारी कामकाज हो रहा है. 65 लाख की लागत से बना भवन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण 65 लाख रुपये की लागत से कराया गया. जिसका उद्घाटन क्षेत्र के निवर्तमान विधायक नीता चौधरी ने की थी. आज यह भवन झोंक-झंखार एवं धूल फाक रहा है. भवन में ताला लटका हुआ है और लाखों रुपये पानी में है. हाल यह है कि उद्घाटन के बावजूद अबतक ग्रामीण विकास विभाग द्वारा भवन का प्रभार पंचायत को नहीं सौंपा गया है. भवन का उद्देश्य भवन निर्माण का मुख्य उद्देश्य था कि पंचायत के लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. लेकिन पंचायत के लोगों की उम्मीद पर पानी फिर गया और आज भी लोग पंचायत सरकार भवन क्या होता है उसका दर्शन तक नहीं कर पाये हैं. लोगों को हर छोटे-मोटे काम के लिए मुखिया जी के दरवाजे ही दस्तक देना पड़ता है. साथ ही पंचायत रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक को ढूंढने के लिए खड़गपुर व टेटियाबंबर का चक्कर लगाना पड़ता है. कहते हैं मुखिया बनहरा पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पंचायत सरकार भवन की चाबी नहीं सौंपी गयी है. जिसके कारण पंचायत सरकार भवन को चालू नहीं किया जा सका है. कहते हैं कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता जमाल अहमद ने बताया कि बनहरा पंचायत के मुखिया को भवन चालू करने के लिए पत्र भेजा जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन