शैलेश के मंत्री बनने पर गृह क्षेत्र में लोगों ने मनाया जश्न
शैलेश के मंत्री बनने पर गृह क्षेत्र में लोगों ने मनाया जश्न बधाई देने वालों का लगा तांता फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : जश्न मनाते स्थानीय प्रतिनिधि , मुंगेर /बरियारपुर जमालपुर विधायक शैलेश कुमार के नीतीश मंत्रिमंडल में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री बनाये जाने से जहां महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी है वहीं उनके […]
शैलेश के मंत्री बनने पर गृह क्षेत्र में लोगों ने मनाया जश्न बधाई देने वालों का लगा तांता फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : जश्न मनाते स्थानीय प्रतिनिधि , मुंगेर /बरियारपुर जमालपुर विधायक शैलेश कुमार के नीतीश मंत्रिमंडल में ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री बनाये जाने से जहां महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी है वहीं उनके गृह क्षेत्र बरियारपुर में लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ा एवं मिठाई बांट कर जश्न मनाया, वहीं कई नेताओं ने उन्हें मंत्री बनने पर बधाई दी. जदयू के जिला महासचिव हेमंत कुमार सिंह उर्फ बीडीओ सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सौरभ निधि, जमालपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जयराज गौतम, जदयू नेता प्रो. सुधीर कुमार ने शैलेश कुमार के मंत्री बनने पर बधाई दी. नेताओं ने कहा कि लंबे समय से मुंगेर का प्रतिनिधित्व मंत्री मंडल में नहीं था. लेकिन इस बार नीतीश कुमार ने मुंगेर पर विशेष ध्यान दिया और चौथी बार जीते शैलेश कुमार को मंत्री मंडल में शामिल किया. मुख्यमंत्री ने जिस विश्वास के साथ उन पर भरोसा किया वे उस पर पूरी तरह से खड़ा उतरेंगे. क्योंकि वे विकास के प्रति संकल्पित है और जमालपुर विधानसभा का चहुंमुखी विकास किया. उनके मंत्री मंडल में शामिल होने से मुंगेर का चहुंमुखी विकास होगा. इधर शैलेश कुमार के घर बरियारपुर में भी लोगों ने जश्न मनाया. प्रखंडवासियों एवं महागठबंधन के नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर एवं मिठाइयां खिला कर खुशी का इजहार किया. वहीं पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया. लोगों ने कहा कि शैलेश बरियारपुर का बेटा है. उसने अपने कार्यकाल में जमालपुर विधानसभा को विकास के मानचित्र पर खड़ा किया. अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गयी है. जिस पर पूरी तरह से खड़ा उतरेंगे. पारस कुमार, संजय कुमार, प्रशांत कुमार उर्फ रिंपु, संतोष पटेल, राजाराम गुप्ता ने कहा कि उनके मंत्री बनने से मुंगेर का विकास गति पकड़ेगा. ——————————शैलेश कुमार के मंत्री बनने पर लोगों की प्रतिक्रिया ———————फोटो कैप्सन : नाम के साथ जमालपुर : जमालपुर के जदयू विधायक शैलेश कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है. लंबे अंतराल के बाद जमालपुर को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला है. जमालपुर रेल कारखाना, इरिमी, आनंद मार्ग एवं काली पहाड़ी की पर्वत श्रृंखला को लेकर यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण है. पूर्व में भी जमालपुर प्रदेश सरकार के अनेकों मंत्रालयों का नेतृत्व कर चुका है, वर्तमान विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल होने से यहां की जनता की अपेक्षाएं भी हिलोर मारने लगी है.नगर परिषद की प्रभारी मुख्य पार्षद डॉ सत्यवती देवी ने मंत्री शैलेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके मंत्री बनने से अब लौह नगरी का बहुमुखी विकास होगा. नगर प्रशासन उनके कदम से कदम मिला कर चलेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि वे जनता की उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे.चैंबर ऑफ कॉमर्स शाखा जमालपुर के अध्यक्ष संजय मेहाडि़या ने कहा कि शैलेश कुमार के मंत्री बनाये जाने से व्यवसायियों में हर्ष व्याप्त हो गया है. नीतीश कुमार ने जमालपुर की जनता को सम्मान दिया है. अब जल्द ही यहां की लंबित परियोजनाएं पूरी हो सकेगी. उनके कार्यकाल में काली पहाड़ी क्षेत्र पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा.चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि काफी अरसे बाद जमालपुर के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. इसका इंतजार पूरे विधान सभा क्षेत्र की जनता कर रही थी. कहा कि सड़क, सफाई, विधि व्यवस्था सहित नगर परिषद की होल्डिंग टैक्स की समस्या से निजात मिल सकेगागृहिणी उषा जालान ने कहा कि पूर्व में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने वादा किया था कि दुबारा उनकी सरकार बनी तो वे पूरे प्रदेश में शराबबंदी करेंगे. अब इसे अमली जामा पहनाने का वक्त आ गया है. मंत्री द्वारा जमालपुर की आवाज विधानसभा में उठायी जायेगी.गृहिणी अलका मेहाडि़या ने कहा कि शैलेश कुमार के मंत्री बनने से महिलाओं में आशा बढ़ी है कि अब महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़ा कदम उठाया जायेगा. महिलाएं कहीं भी किसी समय आ जा सकेगी साथ ही साफ सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था होगी.दुकानदार गिरीवर नारायण मंडल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल होकर वे यहां बेरोजगारी दूर करने के लिए पहल करेंगे. स्थानीय डीजल शेड स्थ्ति बियाडा की जमीन पर एक बार फिर से कल कारखाने स्थापित करने की पहल किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










