4. मुंगेर की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

4. मुंगेर की खबरें :- विजय कुमार को मंत्री बनाने की मांग मुंगेर : वयोवृद्ध समाजसेवी सह पूर्व प्रधानाध्यापक अच्युतानंद सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि मुंगेर को भले ही प्रमंडल का दर्जा मिल गया है. लेकिन सुविधा नदारद है. यहां एक भी मेडिकल, पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं है. विश्वविद्यालय की […]

विज्ञापन

4. मुंगेर की खबरें :- विजय कुमार को मंत्री बनाने की मांग मुंगेर : वयोवृद्ध समाजसेवी सह पूर्व प्रधानाध्यापक अच्युतानंद सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि मुंगेर को भले ही प्रमंडल का दर्जा मिल गया है. लेकिन सुविधा नदारद है. यहां एक भी मेडिकल, पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं है. विश्वविद्यालय की आवश्यकता है. इतना ही नहीं मूलभूत सुविधा भी नदारद है. जनता ने महागठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार विजय को अपना प्रतिनिधि चुना है. वे यहां की समस्याओं से अवगत है. इसलिए विधायक विजय कुमार विजय को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना जरूरी है. ताकि मुंगेर का समुचित विकास हो सके. —————————सांख्यिकी स्वयं सेवकों की बैठक मुंगेर : बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवक संघ शाखा मुंगेर की बैठक गुरुवार को हुई. उसकी अध्यक्षता मुंगेर सदर प्रखंड के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने की. बैठक में कहा गया कि आगामी 22 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में संगठन की बैठक हो रही है. जिसमें मुंगेर जिला एवं प्रखंड इकाई के सदस्य भाग लेने के लिए जरूर से पटना चले. मौके पर मनीष कुमार, राकेश रंजन, राहुल कुमार, उत्तम कुमार, प्रभाकर कुमार मौजूद थे. आज से मनेगा बाल अधिकार सप्ताह मुंगेर : दिशा विहार द्वारा 20-26 नवंबर तक जिले में बाल अधिकार सप्ताह मनाया जायेगा. जिसमें जिले के पांच प्रखंड के गांव में बाल अधिकार के तहत कार्यक्रम किये जायेंगे. दिशा विहार के कार्तिक कुमार ने बताया कि इसके तहत बच्चों द्वारा रैली, नुक्कड़ सभा एवं संगोष्ठी किया जाना है. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर 1989 को स्थानीय स्तर पर बाल अधिकार को संरक्षित करने के लिए एक समझौता पारित किया गया था. जिसे बाल अधिकार समझौता कहा जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन