चोरी का नया ट्रेंड, वाहन छोड़ चुराने लगे चक्के

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : शहर के लल्लू पोखर में चोरों ने अजीबो गरीब घटना को अंजाम देकर वाहन मालिकों की नींद हराम कर दी है. अब चोर वाहन नहीं बल्कि उसका चक्का ही खोलने का काम प्रारंभ कर दिया है. प्राप्त समाचार के अनुसार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर में तत्वेश कुमार ने अपनी विक्टा […]

विज्ञापन

मुंगेर : शहर के लल्लू पोखर में चोरों ने अजीबो गरीब घटना को अंजाम देकर वाहन मालिकों की नींद हराम कर दी है. अब चोर वाहन नहीं बल्कि उसका चक्का ही खोलने का काम प्रारंभ कर दिया है. प्राप्त समाचार के अनुसार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर में तत्वेश कुमार ने अपनी विक्टा सूमो गाड़ी खड़ा किया हुआ था.

जिसका नंबर बीआर10जे-7325 है. रोजाना की तरह वाहन घर के सामने खड़ी थी. रात में चोरों ने उस वाहन के सड़क किनारे के दो चक्के को खोल लिया. बुधवार की सुबह जब घर वाले उठे तो वाहन का चक्का खुला देख हक्का-वक्का हो गये. घटना की लिखित शिकायत कासिम बाजार थाने में की गयी है.

इधर वाहन का चक्का चोरी होने से लल्लू पोखर के वाहन मालिक परेशान हो गये हैं. क्योंकि दर्जनों वाहनें रात में सड़क किनारे ही घर के बाहर रखा जाता है. चोर के इस नये ट्रेड से पुलिस भी हैरत में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन