केनरा बैंक का 109 वां स्थापना दिवस मना
केनरा बैंक का 109 वां स्थापना दिवस मना जमालपुर. केनरा बैंक शाखा जमालपुर में गुरुवार को बैंक का 109वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि केनरा बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के हित में कई योजनाएं चलायी जा रही है. उन्होंने लोगों […]
केनरा बैंक का 109 वां स्थापना दिवस मना जमालपुर. केनरा बैंक शाखा जमालपुर में गुरुवार को बैंक का 109वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि केनरा बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के हित में कई योजनाएं चलायी जा रही है. उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर मुख्य अतिथि मुंगेर शाखा प्रबंधक सूचित रजक, अंकित, नीरज साह, सिंहेश्वर मंडल सहित दर्जनों उपभोक्ता उपस्थित थे. शिकायत निवारण शिविर आज जमालपुर. रेल कारखाना के महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में शुक्रवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी सहायक कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने देते हुए बताया कि इसमें पीसीओ विंग के तीनों शॉप आइआर, आइएन एवं पीडी में कार्यरत रेलकर्मियों की शिकायतों का निबटारा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










