बिना सूर्य दर्शन के ही श्रद्धालुओं ने किया अर्घ्य दान
मुंगेर : आस्था का महान पर्व छठ पर इस बार सूर्य कोहरे की चादर में लिपटा रहा. बिना भगवान भास्कर के दर्शन के ही समय को साक्षी मान कर छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्ध दान किया. सूर्य नहीं निकलने के कारण लोगों में कौतुहल बना रहा. मंगलवार की शाम अस्ताचल सूर्य को छठ […]
मुंगेर : आस्था का महान पर्व छठ पर इस बार सूर्य कोहरे की चादर में लिपटा रहा. बिना भगवान भास्कर के दर्शन के ही समय को साक्षी मान कर छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्ध दान किया. सूर्य नहीं निकलने के कारण लोगों में कौतुहल बना रहा. मंगलवार की शाम अस्ताचल सूर्य को छठ व्रती महिलाओं एवं भक्तों ने अर्धदान किया.
रात भर माहौल भक्तिमय बना रहा. घाटों और रास्ते में रोशनी की व्यापक व्यवस्था की गयी. सुबह तीन बजे से ही लोग डाला लेकर घाटों पर पहुंचने लगे. लगभग पांच बजे छठ व्रती महिला भी घाट पर पहुंच गयी. लगभग 5:20 में महिला गंगा के पानी में खड़ी हो गयी. जबकि कुहासा छाया हुआ था और कोहरा पानी के फुहारे बन कर गिर रहे थे.
तेज हवा भी बह रही थी. आस्था और श्रद्धा के साथ छठ व्रती महिला गंगा के पानी में खड़ी रही. सूर्य निकलने का समय 5: 58 दिया गया. जबकि 6:30 तक सूर्य ने दर्शन नहीं दिया. जिसके कारण बिना भगवान के दर्शन के ही समय को साक्षी मान कर छठ व्रती महिलाओं सूर्य को अर्धदान करना प्रारंभ कर दिया. सूर्य को अर्धदान देने का सिलसिला 7:30 बजे तक चलता रहा. लेकिन भगवान भास्कर ने दर्शन नहीं दिया.
घाटों पर से जब भक्त लौट आये तो लगभग 9 बजे सुबह सूर्य की लालिमा लोगों को दिखायी दिया. अचंभित रहे लोग भगवान भास्कर का लोग इंतजार करते रहे लेकिन उन्होंने दर्शन नहीं दिया. घाटों पर लोग अचंभित रह गये कि पहली बार हुआ जब उदीयमान सूर्य के दर्शन के बिना ही लोगों ने अर्धदान किया.
नवल सिंह, विनोद सिंह, छठ व्रती बच्ची देवी सहित अन्य ने बताया कि आज तक ऐसा नहीं हुआ था कि भगवान सूर्य ने दर्शन नहीं दिया है. पहली बार बिना सूर्य के दर्शन के ही अर्धदान करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










