प्रखंडों में भक्तिभाव के साथ मना आस्था का महापर्व छठ

Updated:
विज्ञापन

प्रखंडों में भक्तिभाव के साथ मना आस्था का महापर्व छठ फोटो संख्या : 8-12फोटो कैप्सन : 8. असरगंज में भगवान भास्कर को नमन करती छठ व्रती, 9. संग्रामपुर में अर्ध दान करते श्रद्धालु, 10. तारापुर में अर्ध दान, 11. सदर प्रखंड में मनाया गया छठ, 12. बरियारपुर गंगा तट पर अर्धदान करते युवक प्रभात खबर […]

विज्ञापन

प्रखंडों में भक्तिभाव के साथ मना आस्था का महापर्व छठ फोटो संख्या : 8-12फोटो कैप्सन : 8. असरगंज में भगवान भास्कर को नमन करती छठ व्रती, 9. संग्रामपुर में अर्ध दान करते श्रद्धालु, 10. तारापुर में अर्ध दान, 11. सदर प्रखंड में मनाया गया छठ, 12. बरियारपुर गंगा तट पर अर्धदान करते युवक प्रभात खबर टोली : मुंगेर ——————-नेम, निष्ठा और आस्था का महापर्व छठ प्रखंडों में धूमधाम से मनाया गया. कहीं नदी किनारे भगवान भास्कर को अर्ध दान किया गया, कहीं तालाब, ढांढ़ एवं खेतों में गड्ढे बना कर उसमें पानी भर छठ व्रती खड़ी हुई और भगवान सूर्य को अर्ध दान किया. छठ के दौरान विभिन्न घाटों एवं मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. मुंगेर सदर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया. उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर हजारों श्रद्धालु जमा हुए और अस्ताचल एवं उदयाचल सूर्य को अर्ध अर्पित किया. शंकरपुर घाट, तौफिर घाट, मय, दरियापुर, शिवगंज, शीतलपुर, डीह, मनियारचक घाटों पर लोग जमा हुए और भगवान सूर्य को अर्धदान किया. वहीं गंगा घाट से दूरी वाले गढ़ीरामपुर, महमदा, पाटम, चिरैयाबाद सहित अन्य गांवों में श्रद्धालुओं ने गड्ढे व पोखरों में पर्व मनाया. बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड में आस्था के साथ महापर्व छठ मनाया गया. पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया. पर्व को लेकर गंगा के विभिन्न घाटों, ऋषिकुंड हॉल्ट के समीप पोखर पर लोगों ने छठ पर्व मनाया. घाटों पर व्रती आने से पहले ही परिजन द्वारा सूप को सजाया गया. प्रत्येक सूप पर घी के दिये जलाये गये. कई जगहों पर घाटों को भी सजाया गया था और लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार चार दिनों तक चलने वाले आस्था का महापर्व छठ का समापन बुधवार को उदयाचल सूर्य को अर्ध देने के साथ हुआ. तारापुर क्षेत्र के बदुआ नदी किनारे, धोबिया पाखर, गंगटी नदी, धनपुरा, तारापुर कॉलेज रोड, रणगांव, मासूमगंज, माधोडीह सहित दर्जनों स्थानों पर भगवान सूर्य को अर्धदान किया गया. सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ बदुआ नदी किनारे देखी गयी. लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी और न ही रोशनी की. नवनिर्वाचित विधायक डॉ मेवालाल चौधरी ने स्थानीय अधिकारियों के साथ कई घाटों का निरीक्षण किया. असरगंज प्रतिनिधि के अनुसार लोक आस्था का पर्व छठ बुधवार को संपन्न हो गया है. प्रखंड के जलालाबाद, लाठ पोखर, मासुमगंज, मकवा, अमैया, कमरॉय, रहमतपुर, रजौन बांध स्थित नदी एवं तालाब में लोगों ने छठ पर्व मनाया. लोगों ने अस्ताचल एवं उदीयमान सूर्य को अर्ध दान किया. लेकिन सूर्य नहीं निकलने के कारण लोग काफी शशंकित रहे. टेटियाबंबर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड में छठ व्रती महिलाओं ने अपने-अपने निकटतम तालाब, नदी, पोखर पर बने घाटों को दुल्हन की तरह सजाया. व्रतधारियों ने छठ घाट को साक्षात गंगा मानकर डुबकी लगायी और मंगलवार को अस्ताचल एवं बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध दान कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. पर्व को लेकर महानय नदी में लोहरा, बंबर, टेटिया, जगतपुरा, बरदहट्टा, तिलकारी, मंजूरा, भलगुड़ी, बागरा नी में बनौली, केशौली के अलवो भूना पोखर, नोनाजी पोखर, देवघरा शिवगंगा में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. कई स्थानों पर सूर्य को अर्ध देने के लिए खेतों में गड्ढे खोदकर उसमें बोरिंग के सहारे पानी भरा गया. हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार खड़गपुर में महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध दान करने के साथ ही संपन्न हो गया. नगर के सद्भावना घाट पर हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने अर्ध अर्पित किया. बड़ी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा बनाये अस्थायी पुल को भी आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया था जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. सिमपुर, ब्लॉक, एचएस कॉलेज घाट, मुलुकटांड़, गालिमपुर, शामपुर, अग्रहण, बागेश्वरी, मुजफ्फरगंज नहर, बसंती तालाब, पहाड़पुर, प्रसंडो स्थित छठ घाटों पर अर्ध दान किया गया. इस दौरान एसडीओ वसीम अहमद, डीएसपी सुरेंद्र कुमार, बीडीओ विनय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी रविरंजन सिंह, थानाध्यक्ष राजेश राय, समाजसेवी रेखा सिंह चौहान मुस्तैद रही. —————————–बॉक्स——————————6 वर्षीय बालक किशन ने कि छठ व्रत फोटो संख्या : 26फोटो कैप्सन : छठ व्रत करते किशन हवेली खड़गपुर : महापर्व छठ की आस्था ऐसी है कि एक 6 वर्षीय किशोर किशन राज ने 36 घंटे का निराहार व्रत रखा. बालक के धार्मिक विश्वास और समर्पण को लेकर लोगों की निगाहें सद्भावना घाट पर टिकी थी. छपरा जिले का रहने वाला किशन पिछले वर्ष भी छठ का व्रत रखा था. परिजनों के काफी-समझाने बुझाने के बाद भी बालक छठ व्रत रखने के लिए अड़ा रहा और वह पिछले वर्ष छठ का व्रत प्रारंभ किया. उसके इस आस्था को देखने के लिए सद्भावना घाट पर भीड़ लगी रही. बालक का पिता प्रो. रामनाथ सिंह प्रसंडों स्थित योगमाया अजबलाल सिंह महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य है. किशन की बहन भोजपुरी गायिका भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन