बैखोफ अपराधियों ने घर का ताला तोड़ की लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नारायण कॉलोनी बड़ी मिर्जापुर में बेखौफ अपराधियों ने बैंक कर्मी के घर का ताला तोड़ कर लूट-पाट की. इस संदर्भ में पीडि़त बैंक कर्मी शेखर प्रसाद ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त समाचार के अनुसार नारायण कॉलोनी निवासी शेखर प्रसाद सेंट्रल बैंक […]

विज्ञापन

मुंगेर : कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नारायण कॉलोनी बड़ी मिर्जापुर में बेखौफ अपराधियों ने बैंक कर्मी के घर का ताला तोड़ कर लूट-पाट की. इस संदर्भ में पीडि़त बैंक कर्मी शेखर प्रसाद ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त समाचार के अनुसार नारायण कॉलोनी निवासी शेखर प्रसाद सेंट्रल बैंक मुंगेर शाखा में कार्यरत है.

सोमवार को वह अपने परिवार के साथ अपने पुराने घर कोतवाली थाना क्षेत्र के दिलावरपुर महापर्व छठ को लेकर खरना का प्रसाद खाने गये थे और घर में ताला लगा दिया था. अपराधियों ने इसका फायदा उठाते हुए बैंक कर्मी के घर पहुंचा और ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

चोरों ने घर से जेबरात, महंगे समान सहित लगभग तीन लाख रुपये के समानों की चोरी कर लिया. जब खरना का प्रसाद खाकर बैंक कर्मी घर पहुंचा तो घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. बैंक कर्मी ने संदलपुर टीओपी में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. चोरी की घटना के बाद नारायण कॉलोनी में रहने वाले लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन