सावधान! मुंगेर के कई छठ घाट हैं काफी खतरनाक
सावधान! मुंगेर के कई छठ घाट हैं काफी खतरनाक शहर का सबसे बेहतर व विस्तृत छठ घाट है बबुआ घाटफोटो नाम के साथ भेजा गया है. प्रतिनिधि, मुंगेरजिले भर में विभिन्न छठ घाटों पर आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी. किंतु छठ घाटों की दुर्दशा को देख श्रद्धालु अब भी चिंतित हैं कि वे किस […]
सावधान! मुंगेर के कई छठ घाट हैं काफी खतरनाक शहर का सबसे बेहतर व विस्तृत छठ घाट है बबुआ घाटफोटो नाम के साथ भेजा गया है. प्रतिनिधि, मुंगेरजिले भर में विभिन्न छठ घाटों पर आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी. किंतु छठ घाटों की दुर्दशा को देख श्रद्धालु अब भी चिंतित हैं कि वे किस घाट पर जाय व किस घाट पर न जाय. वैसे तो शहरी क्षेत्र के आधे दर्जन से भी अधिक घाट काफी खतरनाक हैं. किंतु जिला प्रशासन मात्र तीन को ही खतरनाक बता रही है. हालांकि तमाम छठ घाटों में से बबुआ घाट शहर का सबसे बेहतर व विस्तृत छठ घाट है. जहां सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है. सोमवार देर शाम तक छठ घाटों का बैरिकेटिंग नहीं हो पाया था.—————————–शहर के प्रमुख छठ घाटों की स्थिति —————————–जहाज घाटफोटो संख्या : फोटो कैप्सन : मुंगेर : जहाज घाट की वर्तमान स्थिति काफी खतरनाक है. यहां का तट काफी ढ़लान होने के साथ-साथ दलदली भी है. जो श्रद्धालुओं के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. सोमवार की देर शाम तक यहां बेरिकेटिंग नहीं की गयी थी. ——————-कष्टहरणी घाटफोटो संख्या : फोटो कैप्सन : मुंगेर : जिले के सबसे प्रसिद्ध कष्टहरणी घाट पर यूं तो साफ-सफाई ठीक-ठाक है. किंतु यहां के सीढ़ी घाट को छोड़ कर व्रतियों के खड़े होने का अतिरिक्त जगह नहीं है. वहीं गंगा में प्रवेश करते ही महज पांच फीट की दूरी पर ही पानी की गहराई अचानक डुबाव हो जाती है. जिससे सावधान रहना ही श्रद्धालुओं के लिए हितकर होगा.————————-बबुआ घाटफोटो संख्या :फोटो कैप्सन :मुंगेर : सुरक्षा के दृष्टिकोण से बबुआ घाट की स्थिति बेहद अच्छी है. यहां के सीढ़ी घाट के आलावे भी दोनों तरफ काफी जगह है. साथ ही इस घाट पर ढ़लान की स्थिति नहीं है. जिसके कारण यह घाट श्रद्धालुओं के लिए सबसे बेहतर होगा.————————सोझी घाट फोटो संख्या : फोटो कैप्सन : मुंगेर : सोझी घाट की सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण श्रद्धालुओं के लिए काफी खतरनाक हो चुकी है. साथ ही सीढ़ी के दोनों तरफ काफी ढ़ालान है. किनारे में ही यहां काफी गहराई है, जो काफी खतरनाक है. ———————-गोढ़ी टोला घाटफोटो संख्या :फोटो कैप्सन :मुंगेर : गोढ़ी टोला घाट की सीढ़ी पूरी तरह टूट कर बिखर चुकी है. सीढ़ी के दोनों किनारे के घाट की बात की जाय तो यहां पानी में प्रवेश करते ही लोग काफी गहराई में चले जाते हैं. बावजूद लोग घाटों पर अपना- अपना स्थान सुरक्षित करने में लगे हुए है.———————–कंकड़ घाटफोटो संख्या :फोटो कैप्सन :मुंगेर : कंकड़ घाट की सीढ़ियां तो इस कदर क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि मानों घाट के किनारे मलवे का अवशेष फेंका गया हो. घाट के ईद- गिर्द की स्थिति भी काफी दयनीय है. यहां भगवान भास्कर के भरोसे ही श्रद्धालु छठ व्रत करेंगे.————————बेलबा घाटफोटो संख्या :फोटो कैप्सन :मुंगेर : बेलबा घाट की भी सीढ़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. वहीं इस घाट के उत्तर दिशा में की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह बेरिकेट कर प्रतिबंधित कर दिया गया है. किंतु दक्षिण दिशा का घाट श्रद्धालुओं के लिए बेहतर है.————————–चांयटोला शिव नगर घाटफोटो संख्या :फोटो कैप्सन :मुंगेर : चांयटोला शिव नगर घाट की स्थिति बेहद खतरनाक है. यहां पर व्रत करना जान जोखिम में डालने के बराबर है. जिला प्रशासन द्वारा भी इस घाट को खतरनाक बताया गया है. यहां गंगा में प्रवेश करते ही पानी की गहराई काफी अधिक पायी गयी. ——————–दुमंठा घाट फोटो संख्या :फोटो कैप्सन :मुंगेर : दुमंठा घाट भी खतरनाक घाटों में से एक है. जहां अत्यधिक ढलान श्रद्धालुओं के लिए परेशानियों का सबब बन सकता है. हालांकि यहां स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा मिट्टी भरायी कर घाट को दुरुस्त किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










