केलबा के पात पर उगले सूरूज देव...
मुंगेर : महापर्व छठ को लेकर शहर से गांव तक श्रद्धा व भक्ति का आवेग फूट पड़ा है. एक ओर जहां बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी हो रही तो दूसरी ओर छठ मैया के पारंपरिक गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया है. चौक चौराहों से लेकर घर व छठ घाटों पर बज रहे गीत […]
मुंगेर : महापर्व छठ को लेकर शहर से गांव तक श्रद्धा व भक्ति का आवेग फूट पड़ा है. एक ओर जहां बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी हो रही तो दूसरी ओर छठ मैया के पारंपरिक गीत से वातावरण भक्तिमय हो गया है. चौक चौराहों से लेकर घर व छठ घाटों पर बज रहे गीत ‘ कांचहि बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…, मारवों से सुगवा धनुष से…, केलवा के पात पर उगले सुरूजदेव… ‘ सहित अन्य छठ गीतों को सुन कर श्रद्धालु झूमते नजर आ रहें हैं. ‘
हमरो पर होइयो सहाय हे छठि मइया ‘ जैसे पारंपरिक छठ के लोक गीतों से संपूर्ण वातावरण गूंजित हो रहा है. लोक गायिका शारदा सिन्हा, अनुराधा पोडवाल, देवी के गीत घर-घर में बज रहे हैं. बाजार में ऑडियो-वीडियो कैसेट की धूम मची है. दरअसल हमारे पर्व-त्योहार का वास्तविक रूप इन लोक गीतों में व्यक्त होता है.
विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गयी भगवान भास्कर की प्रतिमा फोटो संख्या : 9फोटो कैप्सन : भगवान भास्कर की प्रतिमा मुंगेर : छठ पूजा को लेकर शहर के दर्जनों स्थानों पर छठ मैया एवं भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गयी है. प्रतिमा स्थल को भव्य पंडाल बनाकर सजाया-संवारा गया है. इलेक्ट्रिक साज-सज्जा से पंडाल को चाकचौंध कर दिया गया है.
प्रतिमा में सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य, बजरंग बली, पार्वती, गंगा एवं छठ व्रती की प्रतिमा बनायी गयी है जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. शहर के पूबरसराय, दारू गोदाम, नीलम सिनेमा, रामपुर भिखारी, गांधी चौक, घोषीटोला, कौड़ा मैदान, मोगल बाजार, कासिम बाजार, मकससपुर, लाल दरवाजा, महद्दीपुर में छठ मैया एवं भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सात घोड़ों पर सवार भगवान भास्कर की प्रतिमा देखते ही बनती है.
छठव्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री वितरित फोटो संख्या : 15 फोटो कैप्सन : पूजन सामग्री देते समाजसेवी मुंगेर : विभिन्न संगठनों द्वारा महापर्व छठ को लेकर व्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री का वितरण किया गया. लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी, युवक कांग्रेस एवं राज्य पिछड़ा वर्ग की सदस्या ने छठ व्रतियों के बीच नारियल, सूप-डाला, साड़ी, टाभा का वितरण किया गया. लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी की ओर से कष्टहरणी घाट में 500 छठव्रतियों के बीच नारियल का वितरण किया गया. क्लब के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल एवं सचिव विनीत गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब
इस प्रकार का आयोजन लगातार करता रहा है. इधर मुंगेर विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष तूषार के नेतृत्व में दलहट्टा दुर्गास्थान में श्रद्धालुओं के बीच फल का वितरण किया गया. मौके पर एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष यतींद्र नाथ भवानी, शैलेंद्र, दीपक, आनंद, बबलू, संतोष मौजूद थे. बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या कंचन गुप्ता के नेतृत्व में बेलन बाजार में छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल व कंबल का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










