आशीर्वाद जूनियर 14 का फाइनल रेड इलेवन ने जीता

Updated:
विज्ञापन

आशीर्वाद जूनियर 14 का फाइनल रेड इलेवन ने जीता 30 खिलाडि़यों का हुआ चयन, मुफ्त में मिलेगी पोशाक व ट्रेनिंग फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : चयनित खिलाड़ी प्रतिनिधि : मुंगेर आशीर्वाद युवा कल्याण संस्था द्वारा बाल्मिकी मैदान में चल रहे जूनियर 14 टूर्नामेंट का रविवार की सुबह फाइनल मैच खेला गया. जिसमें रेड इलेवन […]

विज्ञापन

आशीर्वाद जूनियर 14 का फाइनल रेड इलेवन ने जीता 30 खिलाडि़यों का हुआ चयन, मुफ्त में मिलेगी पोशाक व ट्रेनिंग फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : चयनित खिलाड़ी प्रतिनिधि : मुंगेर आशीर्वाद युवा कल्याण संस्था द्वारा बाल्मिकी मैदान में चल रहे जूनियर 14 टूर्नामेंट का रविवार की सुबह फाइनल मैच खेला गया. जिसमें रेड इलेवन ने नेहरू क्लब को टाइब्रेकर में 1-0 से पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया. खेल के बाद 30 उभरते हुए खिलाडि़यों का चयन किया गया. जिसका नामांकन आशीर्वाद फुटबॉल एकेडमी में किया जायेगा. रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच रेड इलेवन बनाम जय माता दी क्लब के बीच खेला गया. जिसमें रेड इलेवन 1-0 से विजयी रहा. दूसरे सेमीफाइनल में नेहरू एकेडमी के अंकित कुमार ने गोल कर सुपर स्टार क्लब को पराजित किया. फाइनल मैच नेहरू एकेडमी बनाम रेड इलेवन के बीच खेला गया. खेल काफी रोमांचक रहा और गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ. निर्णायक मंडली ने मैच का फैसला टाइब्रेकर से कराया. जिसमें रेड इलेवन 1-0 से विजयी रहा. फाइनल मैच के बाद 30 चयनित खिलाडि़यों के नामों की घोषणा की गयी. जिसमें किशन कुमार, यशवंत कुमार, हर्ष, अंकित, रितुराज, आयुष कुमार, अभिषेक, करण, अमन, विशाल, विकास, नीतीन, आशीष, शिव कुमार, सौरभ, नीतीश, निशांत, कौशल, निखिल, आदर्श राज, सचिन, रोहित राज, शुभम, गौरव, सौरभ, गोल, विशाल सहित अन्य शामिल थे. चयन कर्ता के रुप में मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, प्रदीप मिश्रा, हिमांशु कुमार एवं बिहार टीम के पूर्व कप्तान भवेश कुमार शामिल थे. विदित हो कि चयनित खिलाडि़यों का नामांकन आशीर्वाद फुटबॉल एकेडमी में किया गया. खिलाडि़यों को मुफ्त में पोशाक, ट्रेनिंग दी जायेगी. साल में एक बार सुपर टेस्ट होगा. जिसमें चयनित खिलाडि़यों को टाटा फुटबॉल एकेडमी, सीआरसी दानापुर, इस्ट बंगाल एकेडमी में ट्रायल के लिए भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन